फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   soon, pakistan to lift ban on indian cinema

पाकिस्तान: हटेगी भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर लगी रोक

Wed, 18 Jan 2017 11:07 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Wed, 18 Jan 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
soon, pakistan to lift ban on indian cinema
- फोटो : Vikrant Singh
पाक सरकार जल्द ही स्थानीय सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन की अनुमति दे सकती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को मंत्री मरियम औरंगजेब के नेतृत्व में एक समिति का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


गत वर्ष अक्टूबर में भारत-पाक के बीच सीमा पर तनाव को देखते हुए पाक में भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन रोक लगा दी गई थी। यह प्रतिबंध पाक के फिल्म प्रदर्शन संगठन द्वारा लगाया गया था। नवाज शरीफ द्वारा गठित समिति में उन्हें राष्ट्रीय इतिहास व साहित्यिक विरासत पर सलाह देने वाले इरफान सिद्दीकी को भी शामिल किया गया है। सिद्दीकी कारोबार सचिव भी हैं। यह कार्रवाई पाक में भारतीय फिल्मों के सुचारू प्रदर्शन के लिए की गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि भारतीय फिल्मों के पाकिस्तान में प्रदर्शन को लेकर पाक संविधान के पैरा-19 (आयात नीति आदेश) में जो व्याख्या की गई है उसमें कुछ संशोधन भी किया जा सकता है। इसके तहत अब तक वाणिज्यिक मंत्रालय ही पाक सरकार की तरफ से भारतीय फिल्मों के आयात पर एनओसी देता रहा है। लेकिन संशोधन के बाद अब प्रधानमंत्री भी भारतीय फिल्मों को आयात करने की अनुमति दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed