फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Six Lashkar-e-Jhangvi terrorist killed in ​​Pakistan

पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत में मार गिराए 6 आतंकी

Sat, 25 Feb 2017 07:46 PM IST
एजेंसी/ लाहौर
एजेंसी/ लाहौर Updated Sat, 25 Feb 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
Six Lashkar-e-Jhangvi terrorist killed in Pakistan
- फोटो : Demo Pic.

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-झांगवी के छह संदिग्ध आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) को यहां से करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर मुजफ्फरगढ़ के पत्ती सुल्तान में लश्कर के आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी।

विज्ञापन


आतंकी यासिन अपने साथियों के साथ मिलकर दक्षिण पंजाब में कानून को लागू कराने वाली एजेंसियों के कार्यालयों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। सीटीडी की एक टीम ने शुक्रवार को पुलिस के साथ मिलकर आतंकवादियों के ठिकाने पर छापा मारा और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा।
विज्ञापन


आतंकवादियों ने टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों की टीम ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में यासिन समेत छह संदिग्ध आतंकवादी ढेर हो गए। मुठभेड़ स्थल से हथगोले और अन्य हथियार मिले हैं। पिछले हफ्ते सीटीडी ने दक्षिण पंजाब में जमात-उल-अहरार के 11 आतंकवादियों को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed