फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Sharifs' loss may strengthen pakistan army and has a topic for India to worry

नवाज परिवार पर कसा SC का शिकंजा, तख्तापलट हुआ तो भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें

Thu, 13 Jul 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
Sharifs' loss may strengthen pakistan army and has a topic for India to worry
नवाज शरीफ - फोटो : Dawn

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा कसता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर लीक मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति का गठन किया था, जो नवाज और उनकी बेटी व बेटों से मामले में पुछताछ कर रही थी। जेआईटी ने नवाज की बेटी मरियम पर जालसाजी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नवाज और उनके परिवार पर बढ़ता विवाद भारत के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में सेना हमेशा से सत्ता पर भारी रही है। अगर नवाज शरीफ के हाथ से सत्ता जाती है तो यह पाकिस्तानी सेना की मजबूती होगी पाकिस्तानी सेना `ऐसे मौके पर भारतीय सीमा पर मुश्किले खड़ी कर सकती है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 15 जून को जेआईटी की ओर से की गई पुछताछ में नवाज सवालों के जवाब देने में असमर्थ नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि पुछताछ के दौरान उनका ज्यादातर बयान अफवाहों पर आधारीत लगा। बता दें कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जांच कर रही सयुंक्त जांच समिति (जेआईटी) ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी रिपोर्ट पेश कर चुकी है। अब सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की पीठ इस रिपोर्ट की जांच करेगी और उसके बाद फैसला आ सकता है। पनामा गेट में पीएम नवाज और उनके परिवार का नाम सामने आने के बाद वे सवालों में घिरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाज ने विरोधियों को दिया करारा जवाब

Sharifs' loss may strengthen pakistan army and has a topic for India to worry
नवाज शरीफ

पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक नवाज कड़े रुख के जरिए विपक्षियों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैंने और मेरे परिवार ने जांच में पूरा सहयोग करते हुए सभी फाइनेंसियल जानकारियां जेआईटी मुहैया करा दी है। यहां तक कि इसमें मेरे जन्म से पहले की भी ट्रांसजेक्शन्स भी शामिल हैं। 

बता दें कि जेआईटी ने इस मामले में कई मौजूदा एवं पूर्व अधिकारियों की भी जांच की है। उच्चतम न्यायालय के तीन न्यायाधीशों वाली विशेष पीठ में जस्टिस एजाज अफजल, जस्टिस अजमत सईद और जस्टिस इजाहुल अहसन शामिल हैं, जो अंतिम रिपोर्ट की जांच करके आगे का फैसला लेंगे।

पिछले साल पनामा पेपर्स में यह खुलासा किया गया था कि प्रधानमंत्री शरीफ के तीनों बच्चों की विदेशों में कंपनियां और संपत्ति हैं, जिन्हें उनके परिवार की संपत्ति के विवरण में दिखाया नहीं गया है। इस संपत्ति में लंदन के पार्क लेन में स्थित चार महंगे फ्लैट भी शामिल हैं। शीर्ष अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ, आवामी मुस्लिम लीग और जमात-ए-इस्लामी की ओर से दायर याचिकाओं पर पिछले साल अक्तूबर में यह मामला उठाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed