{"_id":"b97e31e14f70489f2b7f1db8e94c7d99","slug":"seven-convicts-hanged-in-pakistan-jails-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में सात आतंकियों को फांसी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में सात आतंकियों को फांसी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 13 Jan 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने सात आतंकियों को फांसी दे दी। मौत की सजा पाए सात आतंकवादियों को पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों में फांसी दे दी गई। फांसी पर लटकाए गए आतंकियों में से एक पूर्व जनरल परवेज मुशर्रफ पर हमले के आरोपी पाकिस्तानी वायुसेना का एक जूनियर तकनीशियन भी है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक वायुसेना का पूर्व जूनियर तकनीशियन नवाजिश अली और असैनिक मुश्ताक अहमद वर्ष 2003 में परवेज मुशर्रफ पर हमले में शामिल थे। दोनों दोषियों को पाकिस्तान के फैसलाबाद सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गयी।
विज्ञापन
वहीं अप्रैल 2003 में सिंध हाई कोर्ट में अधिवक्ता मोहम्मद अशरफ की हत्या करने वाले बहराम खान को कराची सेंट्रल जेल में फांसी पर लटकाया गया। बहराम खान को वर्ष 2003 में अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी। कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास दो पुलिसकर्मियों की हत्या का दोषी जुल्फिकार अली को रावलपिंडी की अडियाला जेल में फांसी पर लटकाया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा आतंकवाद के कई मामलों में तीन दोषी मुहम्मद तल्हा, खलील अहमद और शाहिद हनीफ को भी फांसी दी गई। इन्हें तत्कालीन रक्षा मंत्रालय के निदेशक सैयद जफर अली शाह की हत्या के मामले में 2001 में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी थी।
गौरतलब है कि पाकिस्तान में सजा-ए मौत पर लगी रोक हटाने के बाद अब तक आठ दोषियों को फांसी दी जा चुकी है। पाकिस्तान के पेशावर स्कूल में हुए आंतकवादी हमले के बाद पाकिस्तान सरकार ने सजा-ए मौत पर लगी रोक को हटा दिया था। इस हमले में स्कूली बच्चों समेत 141 लोग मारे गए थे।