{"_id":"5a81c5ab4f1c1b2d068b6423","slug":"relief-to-pakistani-pm-abbasi-in-lng-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएनजी भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तानी PM अब्बासी को सु्प्रीम कोर्ट से बड़ी राहत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
एलएनजी भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तानी PM अब्बासी को सु्प्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Shahid Khaqan Abbasi
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। कोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें अयोग्य करार दिए जाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। अब्बासी पर 2015 में द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात में भ्रष्टाचार करने का आरोप है। उन पर 200 अरब रुपये गबन करने का आरोप है। उस वक्त वह पेट्रोलियम मंत्री थे।
यह याचिका अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख शेख राशिद अहमद ने दायर की थी। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया था कि अब्बासी ने एलएनजी के आयात के लिए अनुबंध प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती व नीलामी प्रक्रिया को पंगु बना दिया था। इसकी एवज में उन्होंने जमकर भ्रष्टाचार किया। अहमद ने इस मामले में अब्बासी के खिलाफ राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा जांच कराने और संसद से अयोग्य ठहराए जाने की भी मांग की थी। अवामी मुस्लिम लीग क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सहयोगी पार्टी है।