{"_id":"5919deab4f1c1b4612f228e3","slug":"relatives-accused-of-spreading-terror-on-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हाफिज सईद पर रिश्तेदारों ने लगाया आतंक फैलाने का आरोप","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आतंकी हाफिज सईद पर रिश्तेदारों ने लगाया आतंक फैलाने का आरोप
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Mon, 15 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमात उद दावा (जेयूडी) का प्रमुख और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के एक रिश्तेदार ने हाफिज पर कश्मीर और जिहाद के नाम पाकिस्तान के गरीब युवाओं को बहकाने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि हाफिज जिहाद के नाम लोगों से जबरन पैसे वसूलता है।
विज्ञापन
मौलाना अबू अयूब कादिर ने आरोप लगाया कि हाफिज सईद पाकिस्तान में गरीब युवाओं को भर्ती को करता है और उनका इस्तेमाल लोगों से भीख मांगने के लिए भी करता है। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षित करके कश्मीर में उनसे मार-काट मचवाता है।
विज्ञापन
कादरी ने यह बात मुजफराबाद में दो हफ्ते पहले एक भीड़ को संबोधित करते हुए कही। उसके इस संबोधन का वीडियो पाकिस्तान सरकार द्वारा यह स्वीकार किए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार ने यह स्वीकार कर लिया कि हाफिज एक आतंकवादी है और वह जिहाद के नाम पर युवाओं को बहकाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने न्यायिक समीक्षा बोर्ड से कहा कि मुंबई हमले का मास्टर माइंड और जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद और उसके चार गुर्गों को जिहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने के लिए गिरफ्तार किया गया है।