फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US ban on Hafiz's terrorist organization Jamaat-ud-Dawa

अमेरिका ने हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद-दावा पर लगाया प्रतिबंध

Fri, 12 May 2017 05:40 PM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट Updated Fri, 12 May 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
US ban on Hafiz's terrorist organization Jamaat-ud-Dawa

अमेरिका ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकी संगठन जमात-उद- दावा और पाकिस्तानी में मौजूद आतंकियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका की तरफ से यह कदम संगठन के नेतृत्व और धन जुटाने के नेटवर्क को तबाह करने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन


इन प्रतिबंधों से जमात-उद-दावा, लश्कर-ए-ताइबा, तालिबान, जमात-उद-दावा अल कुरान, आईएसआई और आईएसआईएस खोरासान के धन जुटाने के स्रोत पर मार पड़ेगी और वह बाधित होगा। ट्रेजरी ऑफिस ऑफ फॉरेन असेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) के निदेशक जॉन स्मिथ ने कहा, ‘इन पाबंदियों को लगाने का उद्देश्य पाकिस्तान में मौजूद वित्तीय सहायता नेटवर्कों को खत्म करना है।
विज्ञापन


इन्हीं नेटवर्कों ने तालिबान, अलकायदा, आईएसआईएस और लश्कर-ए-तैयबा को आत्मघाती हमलावरों की भर्ती और अन्य हिंसक गतिविधियां के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराई थी।’ स्मिथ ने कहा कि अमेरिका धर्मार्थ और आतंकी गतिविधियों की सुविधा मुहैया करने वाले संगठनों सहित पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में मौजूद आतंकवादियों को आक्रामक तरीके से निशाना बनाता रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आतंकियों व आतंकी संगठनों पर भी लगा प्रतिबंध
यह प्रतिबंध विशेष तौर पर हयातुल्ला गुलाम मोहम्मद (हाजी हयातुल्ला), अली मोहम्मद अबू तुरब, वेलफेयर एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ जमात-उद-दावा फॉर कुरान एंड सुन्ना (डब्ल्यूडीओ) के लिए कथित तौर पर पैसा इकट्ठा करने वाले संगठन इनायत-उर रहमान पर लगाया गया है।

लश्कर का सहयोगी संगठन है जमात-उद-दावा

US ban on Hafiz's terrorist organization Jamaat-ud-Dawa
जमात-उद-दावा यह लश्कर-ए-ताइबा का सहयोगी संगठन है। इसका मुख्यालय लाहौर के निकट मुरीदके में है। यह संगठन अमेरिकी प्रतिबंध के बाद मरकज दावा अल इरशाद का बदला हुआ रूप है। हाफिज मोहम्मद सईद इस संगठन का मुखिया है। अमेरिका ने सईद के ऊपर एक करोड़ डॉलर (करीब 65 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा है।

कब-कब ललगे प्रतिबंध 
- दिसंबर, 2008 में सुरक्षा परिषद ने जमात-उद-दावा को आतंकी संगठन घोषित करते हुए उस पर प्रतिबंध लगाया।
- जून, 2014 में अमेरिका ने इसे आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किया।
- जनवरी, 2017 में सईद और उसके संगठनों के चार अन्य नेताओं को लाहौर में 90 दिनों तक नजरबंद करने का आदेश 
- सईद व 37 अन्य को एग्जिट कंट्रोल सूची में शामिल, देश छोड़कर जाने पर रोक

मुंबई में आतंकी हमला : नवंबर, 2008 में लश्कर ने मुंबई पर आतंकी हमला कर करीब 200 लोगों को मौत के घाट उतारा था। इस हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद है। अगस्त, 2009 में इंटरपोल ने हाफिज मुहम्मद सईद और जकी-उर-रहमान लखवी के खिलाफ  रेड कार्नर नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed