फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Ready for joint operation to destroy Haqqani safe havens if US gives evidence: Pakistan

अमेरिका सबूत दे तो हम हक्कानी नेटवर्क के ठिकानों को खत्म कर देंगेः पाकिस्तान

Tue, 10 Oct 2017 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 10 Oct 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
Ready for joint operation to destroy Haqqani safe havens if US gives evidence: Pakistan
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर अमेरिका इस बात का सुबूत दे कि पाक के भीतर आंतकवादी संगठन हक्कानी का नेटवर्क है तो वह उन्हें नष्ट करने के लिए संयुक्त अभियान चलाने को लिए तैयार है।
विज्ञापन


हाल ही में अमेरिका से लौटे आसिफ ने एक्सप्रेस न्यूज से कहा, ‘हमने अमेरिकी अधिकारियों को पाकिस्तान में हक्कानी नेटवर्क होने के सबूतों के साथ आने का निमंत्रण दिया है। यदि वह लक्षित क्षेत्रों में कोई गतिविधि (हक्कानी की) पाते हैं तो हमारी सेना अमेरिका के साथ मिलकर उन्हें हमेशा के लिए नष्ट कर देगी।’
विज्ञापन


ख्वाजा ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने हाल ही में अफगानिस्तान की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात कर उन्हें भी इसी तरह की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिफ ने दावा करते हुए कहा कि अगर ट्रंप प्रशासन ने हम पर और दबाव डालने की कोशिश की तो मित्र देश खासतौर पर चीन, रूस, ईरान और तुर्की हमारे पक्ष में खड़े होंगे। अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री हम पर तानाशाही करते हैं, तो हम इससे इनकार कर देंगे। अब हम वो करेंगे जो हमारे देश के हित में होगा।

ट्रंप के मंत्री जाएंगे पाकिस्तान

Ready for joint operation to destroy Haqqani safe havens if US gives evidence: Pakistan
trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने वरिष्ठ डिप्लोमैट और मिलिट्री सलाहकार को इस माह पाकिस्तान भेजेंगे। ट्रंप की इस योजना के कई परिणाम सामने आ सकते हैं, क्योंकि ट्रंप ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई थी। ट्रंप ने कहा था कि इस्लामाबाद आतंकियों को सुरक्षित जगह उपलब्ध करवाता है।

अमेरिका और पाकिस्तान के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर जारी गतिरोध के बीच विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन इस महीने के आखिर में पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे हैं। यूएस और पाकिस्तानी सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री जिम मैटिस उनके साथ जाएंगे। अमेरिका के ये दोनों प्रतिनिधि पाकिस्तान के पास इस संदेश के साथ जाएंगे कि जिहादियों का समर्थन करना अब बंद करना होगा। 

अमेरिका पहले ही पाकिस्तान के व्यवहार से खुश नहीं है। बढ़ते आतंकवाद के कारण 2011 में पाक-अमेरिका संबंध टूटने की कगार पर आ गए थे। तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तान में लादेन को मारने के लिए कमांडो की तैनाती की थी।

वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पाकिस्तान के बढ़ते आतंक पर आपत्ति जताई और अगस्त में कहा कि हम पाकिस्तान को बिलियन डॉलर्स की मदद कर चुके हैं लेकिन वो उन आतंकियों को घर उपलब्ध करवा रहा है जोकि हमारे दुश्मन हैं। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ट्रंप के सभी आरोपों का खंडन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed