फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   rat bites casue panic in peshawar

चूहों के खौफ से सहमा पाकिस्तान का एक शहर, इंसानों पर कर रहे घातक हमले

Mon, 02 May 2016 02:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
rat bites casue panic in peshawar

पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख़्वाह प्रांत की राजधानी पेशावर में चूहों ने इंसानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। शनिवार को शहर के लेडी रीडिंग अस्पताल में 22 घायलों को लाया गया है। इन लोगों को चूहों ने काटा था।

विज्ञापन


इस महीने अब तक 374 लोग चूहों के काटने से जख्मी हो गए हैं।पेशावर में चूहों के काटने के मामलों में खतरनाक स्तर पर इजाफा हुआ है। इससे शहर में डर का माहौल है। ये यूहों आम चूहों के मुक़ाबले काफी बड़े भी बताए जा रहे हैं। लेडी रीडिंग अस्पताल में रोज़ाना चूहों के काटने से घायल लोग इलाज के लिए पहुँच रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के प्रवक्ता सैय्यद जमील शाह ने बताया कि इस महीने चूहों के काटने से घायल होने वालों में 174 बच्चे और 72 महिलाएं हैं।

चूहों के काटने पर द‌िए जाते हैं इंजेक्शन

rat bites casue panic in peshawar

जमील शाह के मुताबिक अगर चूहा गर्दन से नीचे काटे तो एक इंजेक्शन दिया जाता है और अगर गर्दन ऊपर काटे तो चार इंजेक्शन कुछ दिनों के अंतराल से दिए जाते हैं। उनके मुताबिक चूहों ने ज्यादातर बच्चों को गर्दन से ऊपर काटा है।उनकी कहना था कि ज्यादातर घायल अंदरूनी पेशावर के उन इलाकों से हैं जहां खाने और गल्ले की दुकाने हैं।

पेशावर के रहने वाले राशिद महमूद को भी चूहे ने चेहरे पर काटा है।उन्होंने बताया कि रात और सुबह के वक्त गली में चूहे ही नजर आते हैं। चूहों के शिकार ज्यादातर लोग वो हैं जो ज़मीन पर सोते हैं। हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये चूहे चारपाई पर भी चढ़ जाते हैं।

ज‌िला प्रशासन ने चूहा मारने के लिए जनता के सहयोग से एक अभियान भी चलाया था और लोगों को प्रत्येक चूहा मारने के बदले तीस रुपए भी दिए जा रहे थे।लेकिन बाद में ये चूहा मार अभियान बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed