फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   raid in pakistan politcal party headquarter

राजनीतिक दल के दफ्तर से हथियार बरामद

Wed, 11 Mar 2015 05:57 PM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
raid in pakistan politcal party headquarter

पाकिस्तान के अर्धसैनिक बलों ने राजनीतिक दल मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के कराची स्थित मुख्यालय पर छापा मारकर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। सुरक्षा बलों ने पार्टी दफ़्तर को सीलबंद कर दिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान रेंजर्स के प्रवक्ता कर्नल ताहिर ने दावा किया है कि वहां से हत्या एवं अन्य दूसरे मामले से जुड़े अपराधी भी गिरफ़्तार किए गए हैं।

छापे के बाद पार्टी समर्थकों का एक समूह दफ़्तर के बाहर इकट्ठा हो गया। एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा हवा में चलाई गई गोली से एक युवा पार्टी कार्यकर्ता की मौत हो गई। एमक्यूएम ने छापे की निंदा की है और कहा कि बरामद हथियार क़ानूनी तौर पर रखे हुए थे। किसी तरह की अशांति की आशंका से शहर का बड़ा हिस्सा बंद हो गया है।
विज्ञापन


एमक्यूएम कराची का सबसे प्रभावी राजनीतिक दल है। पार्टी के नेता अल्ताफ हुसैन 1992 से ही लंदन में रहते हैं। एमक्युएम ने इस कार्रवाई के ख़िलाफ़ देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। कर्नल ताहिर ने दो घंटे तक चले इस छापे को पूरी तरह से 'मिली हुई जानकारी पर आधारित ऑपरेशन' बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ और जांच

raid in pakistan politcal party headquarter

पाकिस्तान के जियो न्यूज़ से बात करते हुए एमक्यूएम के वरिष्ठ नेता फारूक सत्तार ने कहा कि यह कार्रवाई 'समझ से परे है और मुनासिब नहीं है'।

उन्होंने कहा, "एमक्युएम ख़ुद ही अपराध और चरमपंथ के ख़िलाफ़ हमेशा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है और हमेशा इस मसले पर सहयोग करने के लिए तैयार रहता है।"

पार्टी का कहना है कि वरिष्ठ नेता आमिर खान समेत उसके कई नेताओं को हिरासत में रखा गया है। लेकिन कर्नल ताहिर एमक्यूएम के किसी भी सांसद को हिरासत में लेने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि आमिर खान से सिर्फ 'आपराधिक तत्वों की मौजूदगी' के संबंध में पूछताछ की गई है। एमक्यूएम पर अक्सर पैसा उगाही करने के आरोप लगते रहे हैं जिससे पार्टी इनकार करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed