{"_id":"57bc57e44f1c1bf654d506c2","slug":"punjab-region-assembly-passes-resolution-against-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बलूचिस्तान पर पीएम मोदी के दांव के बाद पाकिस्तान का नया पैंतरा ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बलूचिस्तान पर पीएम मोदी के दांव के बाद पाकिस्तान का नया पैंतरा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान पर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के खिलाफ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की असेंबली में प्रस्ताव पास हुआ है। पाकिस्तान की संघीय सरकार से इस मामले को संयुक्त राष्ट्र समेत तमाम अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन
Read Also: ब्रम्होस की तैनाती पर भड़कने वाले चीन को भारतीय ने दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
भारत से सभी व्यापारिक संबंध तोड़ने की गुजारिश भी संघीय सरकार से की गई है। पंजाब प्रांत की असेंबली में पंजाब के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने मोदी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास भी हो गया। प्रस्ताव में कहा गया कि सदन बलोचिस्तान और गिलगिट-बाल्टिस्तान पर पीएम के बयानों की कड़ाई से निंदा करता है।
विज्ञापन
Read Also: पाकिस्तानी आसमान में उड़ान भरने से डरीं भारतीय एयरलाइन
सदन ने पीएम के बयानों को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करार दिया है। प्रस्ताव में कहा गया, 'संघीय सरकार को इस मामले को संयुक्त राष्ट्र समेत दूसरे अंतरर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाना चाहिए। विश्व को यह बताने की जरूरत है कि मोदी सरकार पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रही है।'
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के विधायक खुर्रम वाट्टू ने सदन से कहा कि भारत से व्यापारिक संबंधों को तोड़ने के लिए सरकार से गुजारिश की जाए। पंजाब असेंबली में विपक्ष के नेता राशिद ने आरोप लगाया कि मोदी का बयान उनकी असिहष्णुता की नीति और दूसरे राज्यों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को दर्शाता है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के दौरान बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान का जिक्र किया था।
बलूच एक्टिविस्ट ने शेयर किया था वीडियो
बलूच एक्टिविस्ट
बीते दिनों बलूच स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन करीमा बलूच ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को बलूचिस्तान की महिलाओं का भाई बताया था।
महिला ने कहा, " श्री मोदी जी बलूच की सारी महिलाएं आपको अपना भाई मानती हैं। पाकिस्तान आर्मी के अत्याचारों की वजह से हमारे भाई लापता हैं या मारे गए हैं इसलिए मैं रक्षाबंधन के मौके पर आपसे अपील करती हूं कि इस मानवीय हिंसा के खिलाफ आप हमारी आवाज बने। हम चाहते हैं कि आप हमारी आवाज को दुनिया के हर कौने तक पहुंचाएं।'
Read Also: 'पाकिस्तान नर्क नहीं' कहकर बुरी फंसी एक्ट्रेस, लगे देशद्रोह के आरोप

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया था बयान
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा था कि प्रधानमंत्री को बलूचिस्तान तथा गिलगित-बाल्टिस्तान सहित पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोगों ने धन्यवाद दिया कि उन्होंने पिछले हफ़्ते हुई सर्वदलीय बैठक में उनकी समस्याओं को महसूस किया और उनका संदेश प्रसारित किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने अगले कदम पर कुछ निर्देश भी दिए हैं।
Read Also: पाकिस्तान में दाऊद के 9 में 3 पते निकले गलतः यूएन
हालांकि, वे इन निर्देशों की जानकारी नहीं दे सकते। उन्होंने कहा, 'इस समय मैं आपको यह जानकारी नहीं दे सकता। लेकिन, विदेश मंत्रालय इस पर जरूर अमल करेगा, क्योंकि पीओके के लोग भी हमारे अपने ही लोग हैं।'