फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Punjab region assembly passes resolution against Modi

बलूचिस्तान पर पीएम मोदी के दांव के बाद पाकिस्तान का नया पैंतरा

Wed, 24 Aug 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
Punjab region assembly passes resolution against Modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : bbc

बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान पर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के खिलाफ पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की असेंबली में प्रस्ताव पास हुआ है। पाकिस्तान की संघीय सरकार से इस मामले को संयुक्त राष्ट्र समेत तमाम अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाने की भी बात कही गई है।

विज्ञापन


Read Also: ब्रम्होस की तैनाती पर भड़कने वाले चीन को भारतीय ने दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन


भारत से सभी व्यापारिक संबंध तोड़ने की गुजारिश भी संघीय सरकार से की गई है। पंजाब प्रांत की असेंबली में पंजाब के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने मोदी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास भी हो गया। प्रस्ताव में कहा गया कि सदन बलोचिस्तान और गिलगिट-बाल्टिस्तान पर पीएम के बयानों की कड़ाई से निंदा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Read Also: पाकिस्तानी आसमान में उड़ान भरने से डरीं भारतीय एयरलाइन

सदन ने पीएम के बयानों को पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करार दिया है। प्रस्ताव में कहा गया, 'संघीय सरकार को इस मामले को संयुक्त राष्ट्र समेत दूसरे अंतरर्राष्ट्रीय मंचों पर उठाना चाहिए। विश्व ‌को यह बताने की जरूरत है कि मोदी सरकार पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रही है।' 

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के विधायक खुर्रम वाट्टू ने सदन से कहा कि भारत से व्यापारिक संबंधों को तोड़ने के लिए सरकार से गुजारिश की जाए। पंजाब असेंबली में विपक्ष के नेता राशिद ने आरोप लगाया कि मोदी का बयान उनकी असिहष्‍णुता की नीति और दूसरे राज्यों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को दर्शाता है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के दौरान बलूचिस्तान और गिलगित-बाल्टिस्तान का जिक्र किया था।

बलूच एक्टिविस्ट ने शेयर किया था वीडियो

Punjab region assembly passes resolution against Modi
बलूच एक्टिविस्ट
बीते दिनों बलूच स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन करीमा बलूच ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को बलूचिस्तान की महिलाओं का भाई बताया था।

 महिला ने कहा, " श्री मोदी जी बलूच की सारी महिलाएं आपको अपना भाई मानती हैं। पाकिस्तान आर्मी के अत्याचारों की वजह से हमारे भाई लापता हैं या मारे गए हैं इसलिए मैं रक्षाबंधन के मौके पर आपसे अपील करती हूं कि इस मानवीय हिंसा के खिलाफ आप हमारी आवाज बने। हम चाहते हैं कि आप हमारी आवाज को दुनिया के हर कौने तक पहुंचाएं।' 

Read Also: 'पाकिस्तान नर्क नहीं' कहकर बुरी फंसी एक्ट्रेस, लगे देशद्रोह के आरोप

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिया था बयान

Punjab region assembly passes resolution against Modi
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा था कि प्रधानमंत्री को बलूचिस्तान तथा गिलगित-बाल्टिस्तान सहित पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोगों ने धन्यवाद दिया कि उन्होंने पिछले हफ़्ते हुई सर्वदलीय बैठक में उनकी समस्याओं को महसूस किया और उनका संदेश प्रसारित किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने अगले कदम पर कुछ निर्देश भी दिए हैं। 

Read Also: पाकिस्तान में दाऊद के 9 में 3 पते निकले गलतः यूएन

हालांकि, वे इन निर्देशों की जानकारी नहीं दे सकते। उन्होंने कहा, 'इस समय मैं आपको यह जानकारी नहीं दे सकता। लेकिन, विदेश मंत्रालय इस पर जरूर अमल करेगा, क्योंकि पीओके के लोग भी हमारे अपने ही लोग हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed