शरीफ ने मोदी की यात्रा में दिखाई गहरी आत्मीयता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनोखी पहल की तो उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ भी सारी औपचारिकताओं को छोड़ नए रूप में नजर आए। शरीफ ने मोदी की अगवानी से लेकर विदाई तक को पूरा पर्सनल टच देते हुए ऐसी आत्मीयता दिखाई जो आमतौर पर दो राष्ट्राध्यक्षों के बीच कम ही होती है।
दोनों शीर्ष नेताओं के व्यवहार से एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि उनके देशों के बीच माहौल किस कदर तनावपूर्ण चल रहा है। मोदी का विमान पहुंचने से आधे घंटे पहले ही नवाज शरीफ एयरपोर्ट पहुंच गए थे। विमान से उतरने के बाद नवाज ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
दोनों सबसे पहले गले मिले और फिर साथ ही हेलीकॉप्टर में बैठे तथा वहां से रायविंड में शरीफ के पुश्तैनी घर जाती उमरा पहुंचे। दोनों का साथ कार में भी बना रहा। मोदी ने शरीफ की नातिन को आशीर्वाद दिया और इसके बाद दोनों नेता फिर एक साथ एयरपोर्ट पहुंचे।
पीएम मोदी की सोशल डिप्लोमेसी
एक अलग नजारा वह भी था, जब शरीफ हवाईअड्डे में मोदी को विदाई देने के लिए
विमान की सीढ़ियों तक गए। आमतौर पर ऐसा नहीं होता कि कोई प्रधानमंत्री
विदेशी मेहमान को छोड़ने के लिए यूं हवाई जहाज तक जाए लेकिन यह शुक्रवार
कुछ अलग था।
इसलिए शरीफ मोदी को विमान में चढ़ाकर ही वापस नहीं लौटे। वह
वहां तब तक खड़े रहे, जब तक मोदी का विमान उड़ने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं
हो गया। इसके बाद शरीफ ने हाथ हिलाकर अपने भारतीय समकक्ष को अलविदा कहा।
पाकिस्तान दौरे पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के घर जाकर सोशल डिप्लोमेसी का उदाहरण पेश किया। प्रधानमंत्री मोदी लाहौर एयरपोर्ट से शरीफ की पोती की शादी में शामिल होने रायविंड पहुंचे। मोदी ने समारोह में पहुंच कर दुल्हन को आशीर्वाद देने के बाद शरीफ के साथ वहां से निकले।
इससे पहले दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों पर चर्चा हुई। इससे पहले पहली बार दोनों प्रधानमंत्री एक साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर शरीफ के घर रायविंड पहुंचे थे।