फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   peshawar airport comes under rocket attack 2 killed

पेशावर एयरपोर्ट के पास रॉकेट हमले, 4 मरे

Sun, 16 Dec 2012 05:09 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 16 Dec 2012 05:09 PM IST
विज्ञापन
peshawar airport comes under rocket attack 2 killed

पाकिस्तान के पेशावर शहर में हवाई अड्डे को निशाना बना कर किए गए रॉकेट हमलों में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और 30 से ज्यादा घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रॉकेट के जरिए एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया था जो पास ही बने रिहायशी इलाके में आ गिरे। स्थानीय संवाददाताओं का कहना है कि कम से कम तीन रॉकेट दागे गए।
विज्ञापन


बीबीसी संवाददाता दिलावर खान वजीर ने बताया कि धमाकों से आसपास के कई मकानों के शीशे टूट गए। पेशावर के एक पुलिस अफसर खालिद हमदानी ने बताया कि दो धमाके हुए हैं और पुलिस की टीमें वहां पहुंच गई हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार ऐसा मालूम होता है कि जैसे रॉकेट फायर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते सील
खैबर पख्तून ख्वाह प्रांत के वरिष्ठ मंत्री बशीर अहमद बिलौर ने कहा है कि सुरक्षा बल स्थिति पर नियंत्रण कर रहे हैं। ये साफ नहीं है कि चरमपंथी एयरपोर्ट में घुसे हैं या नहीं। सरकारी चैनल पीटीवी ने कहा कि पेशावर एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है।

पाकिस्तान के निजी टीवी चैनलों पर प्रसारित तस्वीरों में दिखाया गया है कि धमाके वाली जगह पर लोग अफरा तफरी में इधर उधर भाग रहे हैं और हथियारबंद पुलिसकर्मियों के दस्ते इलाके में पहुंचे गए हैं। पेशावर एयरपोर्ट को व्यावसायिक उड़ानों के अलावा पाकिस्तानी वायुसेना भी इस्तेमाल करती है।


पाकिस्तान के कबायली इलाकों में होने वाले सैन्य ऑपरेशनों के दौरान इस्तेमाल होने वाले गन शिप हेलीकॉप्टर पेशावर एयरपोर्ट से ही उड़ान भरते हैं। खैबर पख्तून ख्वाह के संचार मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि ताजा हमले के बाद पेशावर एयरपोर्ट को सुरक्षा बलों ने अपना घेराव कर लिया है।

अभी ये पता नहीं चल सका है कि इन हमलों के पीछे किसका हाथ है लेकिन 12 दिसंबर को पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तानी तालिबान और लश्कर-ए-इस्लाम पेशावर में सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं जिनमें पेशावर का हवाई अड्डा भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed