{"_id":"5c3d2840bdec22738563cefe","slug":"peshawar-administration-stop-from-taking-control-of-hindu-temples-in-panj-tirath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशावर प्रशासन को पंज तीरथ में हिंदू मंदिरों का नियंत्रण लेने से रोका","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पेशावर प्रशासन को पंज तीरथ में हिंदू मंदिरों का नियंत्रण लेने से रोका
Tue, 15 Jan 2019 05:54 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 15 Jan 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
पंज तीरथ
पाकिस्तान के इवैक्यू प्रापर्टी ट्रस्ट बोर्ड (ईपीटीबी) ने पेशावर जिला प्रशासन को पंज तीरथ में हिंदू मंदिरों का नियंत्रण लेने से रोक दिया है। ईपीटीबी पाकिस्तान में हिंदू और सिखों के धार्मिक स्थलों का प्रबंधन देखता है। पंज तीरथ को हाल में राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है।
विज्ञापन
ईपीटीबी ने कहा कि पंज तीरथ में हिंदू मंदिरों का नियंत्रण तब तक कोई नहीं ले सकता जब तक पेशावर हाईकोर्ट में दो मामले लंबित हैं। ईपीटीबी पेशावर के उपनिदेशक ने बताया कि कुछ दिन पहले खैबर पख्तूनख्वा पुरातत्व विभाग ने पंज तीरथ में मंदिरों को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया था।
विज्ञापन
हालांकि, इस बाबत ईपीटीबी को अब तक लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है। पंज तीरथ में हिंदू मंदिर ईपीटीबी की संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि ईपीटीबी को विश्वास में लिए बिना ही पंज तीरथ में मंदिरों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया गया। ईपीटीबी एक संघीय विभाग है जिसके अपने नियम और कानून हैं।
विज्ञापन