{"_id":"58d232e14f1c1be5431a4391","slug":"pervez-musharraf-wanted-to-strike-a-deal-with-pakistan-prime-minister-nawaz-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवेज मुशर्रफ करना चाहते थे नवाज शरीफ से 'सीक्रेट डील'","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
परवेज मुशर्रफ करना चाहते थे नवाज शरीफ से 'सीक्रेट डील'
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 22 Mar 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मंगलवार(21 मार्च) को कहा कि तत्कालीन सैन्य शासक, राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ 2007 में उनके साथ एक समझौता करना चाहते थे लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने ये खुलासा मंगलवार को सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग एन के संसदीय बैठक के दौरान किया। ये बैठक प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में हुई। नवाज के अनुसार मुशर्रफ ने उनसे साझा सरकार बनाने की पेशकश की थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
1999 में जब सेना ने पाकिस्तान में तख्तापलट किया था तब मुशर्रफ शरीफ को प्रधानमंत्री के पद से हटाकर खुद राष्ट्रपति बन बैठे थे। इतना ही नहीं मुशर्रफ ने शरीफ को परिवार समेत देश से निकाल भी दिया था।
विज्ञापन
नवाज ने बैठक में कहा कि वो ऐसे लोगों से डील करने में विश्वास नहीं रखते जो लोगों की आकांक्षाओं को कुचल देते हैं।