फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   person who told about laden on strike

लादेन का पता बताने वाला हड़ताल पर

Thu, 29 Nov 2012 04:19 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 29 Nov 2012 04:19 PM IST
विज्ञापन
person who told about laden on strike

अल कायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन को ढूंढने में अमरीकी खुफिया एजेंसी सीआईए की मदद करने वाले पाकिस्तानी डॉक्टर ने जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टर शकील अफरीदी के भाई जमील अफरीदी ने बीबीसी को ये जानकारी दी है।

विज्ञापन


शकील अफरीदी को प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन से संबंध रखने के आरोपों में इस साल मई में 33 साल की सुनाई गई थी। लेकिन व्यापक तौर पर इसे क्लिक करें सीआईए की मदद करने की सजा के तौर पर देखा गया। जमील ने बताया कि पेशावर की केंद्रीय जेल में सजा काट रहे शकील अफरीदी ने इसी हफ्ते हड़ताल शुरू की है। जमील के अनुसार उन्हें एक सूत्र से ये जानकारी मिली है।
विज्ञापन


'जेल में दुर्व्यवहार'
उन्होंने बताया कि क्लिक करें डॉक्टर अफरीदी जेल की परिस्थितियों के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे हैं। उन्हें अलग एक कोठरी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जब से शकील अफरीदी ने सितंबर में एक अमरीकी मीडिया संस्थान को फोन पर इंटरव्यू दिया, तब से उन्हें दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने रिश्तेदारों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने कहा है कि उन्हें किसी भूख हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि अफरीदी को अच्छी तरह रखा जा रहा है और जेल में उनकी पूरी तरह सुरक्षा की जा रही है। अमरीकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा समेत कई अमरीकी अधिकारी अफरीदी को रिहा करने की मांग करते रहे हैं। पेनेटा का कहना है कि ओसामा बिन लादेन को तलाशने में अफरीदी बहुत मददगार साबित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed