{"_id":"59d172b84f1c1b7a548b5318","slug":"panama-papers-pakistan-ex-pm-nawaz-sharif-today-present-in-court-for-indictment-proceeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनामा पेपर्स: सुनवाई के दौरान आज अदालत में मौजूद रहेंगे नवाज शरीफ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पनामा पेपर्स: सुनवाई के दौरान आज अदालत में मौजूद रहेंगे नवाज शरीफ
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Mon, 02 Oct 2017 04:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के तीन मामलों में अभ्यारोपित किए जाने की कार्यवाही के दौरान आज अदालत में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ पीएमएल-एन ने कहा, शरीफ लंदन नहीं जा रहे हैं। वह सोमवार को अभ्यारोपण की कार्यवाही में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद स्थित जवाबदेही अदालत में उपस्थित होंगे। बहरहाल, उनके बच्चे अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं होंगे।
विज्ञापन
पंजाब के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि नवाज शरीफ ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के समक्ष उपस्थित होने का फैसला किया है। मंत्री ने कहा कि शरीफ के बच्चे हसन, हुसैन, मरियम और दामाद सफदर लंदन से नहीं आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, शरीफ के बच्चे अपनी मां कुलसुम की देखभाल में व्यस्त हैं और ऐसे में सोमवार को उनके अदालत में उपस्थित होने की संभावना नहीं है। अदालत ने इन तीनों के लिए जमानती वारंट जारी किया था।