फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistani soldiers save american family from taliban

पाकिस्तानी सेना ने तालिबान के चंगुल से अमेरिकी परिवार को बचाया

Fri, 13 Oct 2017 11:25 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 13 Oct 2017 11:25 AM IST
विज्ञापन
pakistani soldiers save american family from taliban
- फोटो : BBC
पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि उनके सैनिकों ने अफगानी तालिबान के चंगुल से उत्तर अमेरिका के पांच सदस्यों के एक परिवार को छुड़ा लिया है। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि अमेरिका से मिली एक खबर के बाद अफगानिस्तान सीमा पर एक अभियान के दौरान इस परिवार को मुक्त कराया गया। कनाडा के जोशुआ बोयल और उनकी अमेरिकी पत्नी कैटलन कोलमैन को अफगानिस्तान में साल 2012 में अपहरण कर लिया गया था। कैद में उनके तीन बच्चे हुए थे।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इसे "अमरीका और पाकिस्तान के बीच रिश्तों के लिए "सकारात्मक" बताया है। व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रंप का एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा है, "कैद में कोलमैन ने अपने तीन बच्चों को जन्म दिया था। आज वो सब आजाद हैं।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान सेना की सहयोग इस बात का संकेत है कि वो इलाके की सुरक्षा के लिए अधिक काम करने की अमेरिका की इच्छा का सम्मान करता है।"
विज्ञापन


पढ़ें: LoC पर भारत की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, यूएन में लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों किया था अपहरण
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस परिवार को अफगानिस्तान में ढूंढ रही थी। यह सूचना मिली थी कि 11 अक्तूबर को इस परिवार को सीमा पार करा कर  पाकिस्तान के आदिवासी बहुल जिले कुर्रम ले जाया गया था। इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने एएफपी न्यूज एजेंसी से कहा, "हम लोग मीडिया रिपोर्ट का स्वागत करते हैं जिसमें कहा गया है कि एक परिवार को रिहा किया गया है जिसमें अमेरिका के लोग शामिल हैं।"

तालिबान समर्थक हक्कानी नेटवर्क ने कैद के दौरान दंपत्ति का वीडियो जारी किया था

pakistani soldiers save american family from taliban
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : File Photo

तालिबान समर्थक हक्कानी नेटवर्क ने कैद के दौरान दंपत्ति का वीडियो जारी किया था। विद्रोही समूह अफगानिस्तान में अपने तीन कैदियों के रिहाई की मांग कर रहे थे। बीते दिसंबर में जारी किए गए वीडियो में दंपत्ति को दो बेटों के साथ दिखाया गया था। इस वीडियो में कोलमैन कैद को बुरा सपना बताते हुए इसे खत्म करने की विनती कर रही थी। जब उनका और उनके पति का अपहरण किया गया था वो गर्भवती थीं।

बीते कुछ वक्त से अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका आरोप लगा चुका है कि पाकिस्तान कथित इस्लामी आतंकी संगठन जैसे हक्कानी नेटवर्क को अपनी सरजमीन पर काम करने की इजाजत देता है और पाकिस्तान खुफिया विभाग के तालिबान के साथ और अफगानिस्तान सीमा से संचालित हो रहे चरमपंथी संगठनों के साथ करीबी रिश्ते हैं।

हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि अमरीका यह समझ नहीं पा रहा है कि चरमपंथी हमलों के बीच अपनी जमीन पर रहने के लिए उन्होंने कितनी कुर्बानियां दी हैं। पाकिस्तान का कहना है कि जोशुआ बोयल के परिवार को छुड़ाने के लिए किया गया सफल ऑपरेशन यह दर्शाता है कि उनका अमरीका के साथ मजबूत संबंध है।सेना के बयान में कहा गया है कि यह सफलता समय पर खुफिया सूचना दिए जाने का महत्व और दोनों देशों की सेना का दुश्मनों से लड़ने के लिए पाकिस्तान तत्परता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed