{"_id":"58b2fc284f1c1bc056830c08","slug":"pakistani-rangers-conducted-200-search-operations-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक रेंजर्स ने पंजाब में 200 तलाशी अभियान चलाए","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक रेंजर्स ने पंजाब में 200 तलाशी अभियान चलाए
एजेंसी/ लाहौर
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूफी दरगाह में आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ सख्ती करने लगा है। पाक के पंजाब प्रांत में पाकिस्तानी रेंजर्स ने 200 से ज्यादा तलाशी अभियान चलाकर 600 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। इस बीच पाक ने चार आतंकियों को मार गिराने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह पाक सेना की ओर से आतंकियों के खिलाफ शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी राद-उल-फसाद अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। दरगाह हमले के बाद से नवाज शरीफ सरकार ने पंजाब प्रांत में रेंजर्स की तैनाती कर रखी है। इस आत्मघाती हमले में 125 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 91 लोग घायल हो गए थे। पाक सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक करोर, लय्याह और रावलपिंडी समेत पंजाब प्रांत के कई इलाकों में 200 से ज्यादा तलाशी अभियान चलाए गए। इस बीच अफगान नागरिकों समेत 600 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
इसमें कहा गया कि सुरक्षा बलों के साथ जवाब फायरिंग में चार संदिग्ध आतंकी भी मारे गए हैं। हिरासत में लिए गए कुछ संदिग्ध आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन