{"_id":"5bd1ddd6bdec2269812a8b4d","slug":"pakistan-would-send-a-human-to-space-for-the-first-time-in-2022-with-the-help-of-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 में चीन की मदद से मानव को अंतरिक्ष में भेजेगा पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
2022 में चीन की मदद से मानव को अंतरिक्ष में भेजेगा पाकिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान चीन की मदद से 2022 में मानव को अंतरिक्ष में भेजेगा। सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। प्रधानमंत्री इमरान खान की बीजिंग यात्रा से पहले यह अहम बयान जारी किया गया है।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा, पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष मिशन की योजना 2022 के लिए बनाई गई है और प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में संघीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान स्पेस एजेंसी, अपर एटमोस्फेयर रिसर्च कमीशन (एसयूपीएआरसीओ) और एक चीनी कंपनी के बीच इसको लेकर करार हो चुका है। बता दें कि इमरान 3 नवंबर को चीन पहुंचेंगे। यह उनकी पहली चीन यात्रा है।
विज्ञापन