{"_id":"595dda724f1c1bbd098b481e","slug":"pakistan-will-raise-kashmir-issue-at-the-international-court-of-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ पाक का नया पैंतरा, इंटरनेशनल कोर्ट में उठाएगा कश्मीर मुद्दा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत के खिलाफ पाक का नया पैंतरा, इंटरनेशनल कोर्ट में उठाएगा कश्मीर मुद्दा
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलभूषण जाधव मामले में मुंह की खाने वाला पाकिस्तान एक बार फिर इंटरनेशल कोर्ट ऑफ जस्टिस का दरवाजा खटखटाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस बार उसने नई चाल चलने के लिए कोर्ट में कश्मीर मुद्दा उठाने की तैयारी की है। भले ही कश्मीर में बिगड़े हालातों के पीछे कहीं-न-कहीं पाकिस्तान का हाथ हो, लेकिन फिर भी वो सीनाजोरी के लिए ये मुद्दा कोर्ट में उठाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, कश्मीर को लेकर बौखलाया पाकिस्तान इस मामले में हर नापाक कोशिश के लिए तैयार बैठा हुआ है। कश्मीर में फैली हिंसा के लिए भारत कई बार पाकिस्तान की किरकिरी कर चुका है, फिर भी वो इस पर अपना हक जमाने की कोशिश करता रहता है।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों देशों के रिश्तों में खटास की वजह कुलभूषण जाधव मामला भी है। पाकिस्तान जाधव को फांसी देने की हर कोशिश कर रहा है, लेकिन इंटरनेशनल कोर्ट की ओर भारत के पक्ष में निर्देश आने के बाद पाकिस्तान की कोशिशे नाकाम होती दिख रही है।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने जाधव मामले को लेकर नया वीडियो जारी किया। इस वीडियो को जारी करते हुए पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि कुलभूषण जाधव ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के सामने माफी याचिका दायर की है। साथ ही जोर देकर कहा है कि कुलभूषण जाधव ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है।