फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan will not give mfn status to india just now

भारत को एमएफएन का दर्जा अभी नहीं: पाकिस्तान

Tue, 13 Aug 2013 10:39 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 13 Aug 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
pakistan will not give mfn status to india just now

भारत और पाकिस्तान के दरम्यान सीमा पर जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने कहा है कि उसकी भारत को सबसे पसंदीदा देश (एमएफएन) का दर्जा देने की तत्काल कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


मोहम्मद इसहाक डार ने जिओ न्यूज़ चैनल से कहा, “हम एमएफएन का दर्जा देने पर विचार नहीं कर रहे हैं। हमें पहले दूसरी चीजों को सामान्य बनाने की ज़रूरत है।”

दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत ने 1996 में ही पाकिस्तान को एमएफएन का दर्जा दे दिया था। पाकिस्तान के इस साल जनवरी तक भारत को एमएफएन का दर्जा देना था।
विज्ञापन


बातचीत
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेहद क़रीबी माने जाने वाले डार ने कहा कि भारत में कुछ तत्व दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र आम सभा के दौरान प्रस्तावित बातचीत में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “अगर दोनों देशों के संबंधों को बिगाड़ने और इस बैठक में खलल डालने की कोई साजिश है तो ये खेदजनक है। हम पड़ोसी नहीं बदल सकते, इसलिए हमें शांति के साथ रहना चाहिए।”

भारत ने पाकिस्तानी सेना पर सीमारेखा पर गोलीबारी करके पांच भारतीय सैनिकों को मारने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने इस आरोप का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed