चीन को चाहिए गधों की फौज, PAK ने कर ली पालने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और चीन की दोस्ती जगजाहिर है। पाक अपने अजीज दोस्त के लिए कुछ भी करने को हमेशा तैयार रहा है और चीन भी हमेशा ही उसे खुलेआम समर्थन देता आया है। अब पाकिस्तान चीन के लिए गधों की फौज तैयार करने जा रहा है।
इस काम के जरिए पाकिस्तान चीन के साथ अपने राजनैतिक रिश्ते और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। चीन की जरूरत के मुताबिक पाकिस्तान अपने यहां गधों का पालन करेगा।
इसके लिए पाकिस्तान के प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा की सरकार इसके लिए स्थाई गधा विकास कार्यक्रम चलाएगी। कहा जा रहा है कि गधा पालन के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। चीन गधा पालन के लिए पाकिस्तान को भारी भरकम रकम भी चुकाएगा।
चीन में गधों की मांग क्यों?
चीन को गधों की इतनी बड़ी मात्रा में जरूरत इस वजह से है क्योंकि वो इसकी स्किन से तैयार होने वाले जिलेटिन का इस्तेमाल महंगी दवाओं के निर्माण में करता है। चीन सीपीईसी (चीन-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर) में 50 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है।
ऐसे में पाकिस्तान हर हाल में चीन के लिए कुछ भी करने को तैयार है। साथ ही इस योजना के जरिए उसके राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।
खैबर-पख्तूनखा में शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट के दस्तावेजों से पता चलता है कि इस योजना में नई तकनीक का इस्तेमाल समेत, गधों को पालने वालों की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा।