फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: terrorist attack in quetta

पाकिस्तानः 53 हुई क्वेटा धमाके में मरने वालों की संख्या

Mon, 08 Aug 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: terrorist attack in quetta
- फोटो : dawn

पाकिस्तान के क्वेटा में एक अस्पताल पर सुबह हुए आत्मघाती हमले में 53 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बलूचिस्तान के गृहमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि वह खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन


अखबार के अनुसार सोमवार सुबह हथियारबंद लोगों ने बलूचिस्तान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिलाल अनवर कासी को गोली मार दी थी। जिसके बाद साथी वकीलों द्वारा उन्‍हें गंभीर हालत में क्वेटा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसी अस्पताल के अंदर जोरदार धमाका हुआ। जिसमें 53 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने अस्पताल को अपने कब्जे में ले लिया। अभी हमलावरों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जाता है कि हमले के बाद वह फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों ने वकीलों को बनाया निशाना

Pakistan: terrorist attack in quetta

हमले में मरने वाले अधिकतर वकील हैं जो बिलाल कासी को लेकर अस्पताल आए थे। इसके अलावा घायलों में से अधिकतर मरीजों के तिमारदार और वहां पहुंचे मीडिया के लोग थे। इनमें से कई की हालत गंभीर है।

बड़ी संख्या में घायलों को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पतालों में भी शिफ्ट किया जा रहा है। राज्य के गृहमंत्री बुगती ने कहा कि यह गंभीर सुरक्षा चूक है। मैं खुद इसकी जांच करवा रहा हूं। हालांकि उन्होंने बताया इससे पहले अस्पताल को किसी तरह की कोई धमकी नहीं दी गई थी। 

बता दें कि पाकिस्तान का ब्लूचिस्तान प्रांत सबसे ज्यादा अशांत इलाका है। पिछले कुछ समय से आतंकियों ने लगातार यहां आम लोगों के साथ ही सुरक्षाबलों को भी निशाना बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed