फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan summoned Indian Deputy High Commissioner to Islamabad over Pulwama terrorist attack

पाक ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब कर पुलवामा हमले से जुड़े होने के दावों को किया खारिज

Sat, 16 Feb 2019 09:58 AM IST
अनिल पांडेय भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 16 Feb 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Pakistan summoned Indian Deputy High Commissioner to Islamabad over Pulwama terrorist attack
Ministry of Foreign Affairs Pakistan

पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय उप उच्चायुक्त को यहां तलब किया और पुलवामा में हुए भीषण आतंकवादी हमले में उसकी भूमिका के बारे में भारत की ओर से लगाये गये आरोपों के प्रति अपना विरोध जताया।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को हुए इस जबरदस्त आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गये थे तथा पांच बुरी तरह से घायल हो गये। पाकिस्तान के आतंकवादी समूह जैश ए मोहम्मद ने इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली थी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब करने का यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जबकि भारत ने नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब किया और सीआरपीएफ के जवानों के बलिदान को लेकर कड़ा डिमार्शे जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि पाकिस्तान को जैश ए मोहम्मद के खिलाफ "तत्काल और सत्यापित कार्रवाई" करनी चाहिए और उसके क्षेत्र से संचालित आतंकवाद से जुड़े किसी भी समूह या व्यक्तियों को तत्काल रोकना चाहिए।

हालांकि, पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि विदेश कार्यालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया और पुलवामा हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ "भारत द्वारा लगाए गए आधारहीन आरोप" को खारिज कर दिया। विदेश मामलों के मंत्रालय से भारतीय राजनयिक को बाहर निकलते हुए दिखाने वाला एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में चल रहा है।

इस बीच, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने आज अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन के राजूदतों को पुलवामा हमले पर जानकारी दी और भारत के आरोपों को खारिज किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विदेश सचिव ने आज एमओएफए में पी5 राजदूतों को जानकारी दी। पुलवामा हमलों पर भारत के आरोपों को खारिज किया।’’ पुलवामा हमले के बाद भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से ‘सर्वाधिक तरजीही देश’ का दर्जा वापस ले लिया था। इससे पड़ोसी देश से भारत आने वाले सामानों पर सीमा शुल्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट की सुरक्षा समिति की बैठक के बाद आज दिन में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान को सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दिया गया दर्जा वापस ले लिया गया है। भारत ने पाकिस्तान को 1996 में सर्वाधिक तरहीजी राष्ट्र का दर्जा दिया था।


सूत्रों के अनुसार पुलवामा में हुए आतंकवादी हमलों के अलोक में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसरिया को मंत्रणा के लिए दिल्ली बुलाया गया है। इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने एक साक्षात्कार में कहा है कि भारत अगर साक्ष्य मुहैया कराता है तो पाकिस्तान किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed