भारतीय सीमा के पास पाकिस्तान ने शुरू किया सैन्य अभ्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान भारतीय सीमा के आसपास सैन्य अभ्यास कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सैन्य प्रमुख भारत के साथ बढ़ रही तनाव की स्थिति के मद्देनजर हर परिस्थिति से निपटने के लिए सेना और वायुसेना की तैयारियों की जानकारी ले रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पंजाब प्रांत के बहावलपुर के नजदीक पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्धाभ्यास भी किया जा रहा है। अधिकारी बताते हैं कि इस अभ्यास के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री रहे हैं। इसके साथ ही आर्मी चीफ राहिल शरीफ को भी इस कार्रवाई की जानकारी है।
हेलीकॉप्टर समेत सैन्य दस्ते सीमापार हो रही इस कार्रवाई की हिस्सा हैं। पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की हरकत उस वक्त की जा रही है, जब कुछ दिन पहले ही एलओसी पर सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं।
नवाज बोले विश्व का ध्यान भटका रहा भारत
सुरक्षा अधिकारी बताते हैं कि पाकिस्तान की तरफ से हो रही इस तरह की कार्रवाई, सीमा पर मौजूद तनाव और किसी भी परिस्थिति में भारत से मुकाबला करने के लिए है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान भारत की हर प्रकार के कदम से मुकाबला कर सकता है।
नवाज ने ये भी कहा था कि उसके चुप्पा का गलत मतलब निकाल कर इसे उसकी कमजोरी न करार दिया जाए। पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने पर शोक व्यवक्त करते हुए नवाज ने कहा भारतीय सेना की तरफ से एलओसी पर की जा रही कार्रवाई स्थानीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।
नवाज ने ये भी कहा कि भारत सरकार इस तरह की हरकत के जरिए कश्मीर में किए जा रहे अत्याचार से विश्व का ध्यान भटकाना चाहता है।