फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan, spurned by US, considers offer of Jordanian F-16 jets

अमेरिका के साथ F-16 डील रद्द होने के बाद जॉर्डन से लड़ाकू विमान खरीदेगा पाकिस्तान

Tue, 14 Jun 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
Pakistan, spurned by US, considers offer of Jordanian F-16 jets
रक्षा सचिव अलम खातक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अब हम तीसरी जगह से एफ-16 लड़ाकू विमान लेने जा रहे - फोटो : Reuters

पाकिस्तान अब जॉर्डन से एफ-16 लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की तरफ से आठ लड़ाकू विमान की डिलीवरी यूएस कांग्रेस की तरफ से रोके जाने के बाद पाकिस्तान ने यह योजना बनाई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान की एयरफोर्स में पहले से शामिल एफ-16 जेट विमान अगले कुछ सालों में वापस ले ‌लिए जाएंगे और अब एयरफोर्स को नए विमानों की जरूरत है। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उन्हें इस विमानों की जरूरत अफगानिस्तान में छुपे इस्लामिक आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चा‌हिए। साथ ही वहां की सेना का मानना है कि भारत के साथ युद्ध की‌ स्थिति में यह लड़ाकू विमान हमारे काम आएंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान के रक्षा सचिव अलम खातक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अब हम तीसरी जगह से एफ-16 लड़ाकू विमान लेने जा रहे हैं। पाकिस्तान की सेना ने यह बताने से मना कर दिया कि उनके बेड़े में कितने एफ-16 लड़ाकू विमान शामिल है। पर यह माना जाता है कि वायुसेना के बेड़े में 70 विमान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्डन ने पाकिस्तान को ब्लैक-30 वेरिएंट एफ-16 के 16 लड़ाकू विमान पाकिस्तान को देने की बात कही है। यह सभी विमान ब्लॉक 52एस वेरिंयट का ओल्ड वर्जन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed