फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan scare India's nuclear power

भारत की परमाणु ताकत से डरा पाक, जानिए क्या है पाक का नया दावा?

Wed, 14 Dec 2016 03:12 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 03:12 AM IST
विज्ञापन
Pakistan scare India's nuclear power
- फोटो : getty

भारत की परमाणु ताकत से पाकिस्तान में खौफ पैदा हो गया है। उसे यह डर सताने लगा है कि भारत परमाणु पनडुब्बियां बना रहा है और उसके लिए खतरा पैदा हो सकता है। पाकिस्तान के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को दावा किया कि भारत परमाणु पनडुब्बियां बनाने में जुटा है और उसका परमाणु भंडार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय करने को मजबूर है। 

विज्ञापन


पाक विदेश मंत्रालय में अपर सचिव (संयुक्त राष्ट्र एवं आर्थिक सहयोग) तसनीम असलम ने यह भी आरोप लगाया कि भारत नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी कर रहा है और दूसरी तरफ गैरजिम्मेदाराना बयान दिए जा रहे हैं। यहां एक सेमीनार में उन्होंने कहा, ‘ऐसे हालात में पाकिस्तान के पास सुरक्षा के लिहाज से खुद को तैयार करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।’
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान सभी लंबित विवादों के समाधान के लिए भारत के साथ मिलकर बातचीत करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय नेताओं के बयानों से क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एनएसजी में भारत की एंट्री को लेकर पाकिस्तान का डर भी सामने आ गया। पाक अधिकारी ने कहा कि भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता मिल जाती है तो क्षेत्र में शक्ति का संतुलन बिगड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed