फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan's journalist shot dead to support love marriage

पाकिस्तान में पत्रकार ने 'लव मैरिज' में की मदद, नाराज रिश्तेदारों ने कर दी हत्या

Fri, 13 May 2016 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
Pakistan's journalist shot dead to support love marriage
पाकिस्ततान के पंजाब प्रांत में 'लव मैरिज' का समर्थन करने पर लड़की के रिश्तेदारों ने पत्रकार की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। 30 वर्षीय अजमल जोया जब मोटरसाइकल पर घर जा रहे थे। तीन लोगों ने रोड पर बाइक रोककर उनको कई गोलियां मारीं, बाइक पर पत्रकार के साथ घर जा रहे चचेरे भाई की भी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी किए गए।
विज्ञापन


पत्रकार की हत्या 'एक प्रेमी युगल की 'लव मैरिज' में मदद करने के लिए की गई है। लड़की के घर वाले लड़की की शादी उसके प्रेमी से करने के खिलाफ थे। लेकिन लड़का और लड़की शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन

 
प्रेमी युगल को कई दिनों से काफी परेशान भी किया जा रहा था।जब यह बात वहां एक पत्रकार को पता चली तो उसने उनकी मदद की और जिला प्रशासन से प्रेमी युगल को सुरक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात से नाराज होकर लड़की के रिश्तेदारों ने इसे अपनी प्रतिष्ठा का मामला समझा और तीन लोगों ने पत्रकार को जान से मार दिया। पत्राकार की हत्या के बाद वहां स्थानीय लोगों और पत्रकारों ने बड़ा पैमाने पर प्रदर्शन किया।


पाकिस्तान में 'ऑनर किलिंग' की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले महीने ऐबटाबाद में अपनी दोस्त को घर से भागने में मदद करने की वजह से एक लड़की को हत्या करने के बाद जला दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed