फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan's Hindu boy Raj Kumar Gurjar selected for Emerging Young Leaders Award in Washington

पाकिस्तान के हिंदू लड़के ने किया अमेरिका में कमाल

Sat, 17 Jun 2017 02:22 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 17 Jun 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Pakistan's Hindu boy Raj Kumar Gurjar selected for Emerging Young Leaders Award in Washington
Pakistan's Hindu boy Raj Kumar Gurjar - फोटो : bbc

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के उमेरकोट जिले के राज कुमार गुर्जर इन दिनों चर्चा में हैं। पाकिस्तान में ट्विटर पर भी वो ट्रेंड कर रहे थे। राज कुमार ने हाल ही में वॉशिंगटन में 'इमर्जिंग यंग लीडर अवॉर्ड' जीता है। अमरीकी स्टेट डिपार्टमेंट ने इस अवॉर्ड के दूसरे संस्करण में अलग-अलग देशों के 10 लोगों को पुरस्कार दिया है। अवॉर्ड के साथ राज कुमार को 10 हजार डॉलर की राशि मिली है। राज कुमार पहले पाकिस्तानी हैं जिन्हें यह अवॉर्ड मिला है। पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक वह अपने पाकिस्तान लौटकर शांति, सद्भावना और शिक्षा के लिए काम करना चाहते हैं।

विज्ञापन

 

अतिवाद और असहिष्णुता के खिलाफ शांति और शिक्षा के लिए मैं काम करता रहूंगा

Pakistan's Hindu boy Raj Kumar Gurjar selected for Emerging Young Leaders Award in Washington
Raj Kumar Gurjar - फोटो : bbc

इस्लामाबाद में शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रैजुएट राज कुमार ने एक्सप्रेस ट्रिब्यून से बातचीत में यह बात कही है। उन्होंने एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा, ''अतिवाद और असहिष्णुता के खिलाफ शांति और शिक्षा के लिए मैं काम करता रहूंगा। मैंने सीमा पार के साहित्यकारों को बुलाकर साहित्य उत्सव के आयोजन की योजना बनाई है।''




उन्होंने कहा कि उनकी योजना पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी और हिन्दुस्तानी लेखकों को इस्लामाबाद में एक मंच पर लाने की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के युवा अपने पड़ोसियों से शांतिपूर्ण संबंध बनाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। राज कुमार ने 2015 में 10वें वैश्विक शांति युवा उत्सव में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज कुमार पाकिस्तानी-अमरीकी एल्युमिनी नेटवर्क के महासचिव भी हैं

Pakistan's Hindu boy Raj Kumar Gurjar selected for Emerging Young Leaders Award in Washington
Raj Kumar Gurjar - फोटो : bbc

इसकी मेजबानी भारत ने की थी। राज कुमार पाकिस्तानी-अमरीकी एल्युमिनी नेटवर्क के महासचिव भी हैं। राज कुमार को ट्विटर पर भी खूब बधाइयां मिली हैं। पाकिस्तान की पत्रकार अंदलीब अब्बास ने राज कुमार को बधाई देते हुए लिखा है, ''वॉशिंगटन में इमर्जिंग यंग लीडर अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई राजकुमार।' इस अवॉर्ड के लिए माल्टा, श्रीलंका, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, ताजिकिस्तान, बेल्जियम, वियतनाम, पेरू और इस्राइल के युवाओं को भी चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed