पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक, भारतीय हैकरों पर लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट हैक कर ली गई है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी मंत्रालय के आधिकारियों ने वेबसाइट हैक होने पर भारतीय हैकरों पर हैकिंग करने का शक जताया है।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि उन्हें कई देशों के लोगों ने बताया कि वह विदेश मंत्रालय की वेबसाइट को खोल नहीं पा रहे। मोहम्मद फैसल ने कहा कि उनकी आईटी टीम लगातार वेबसाइट को खोलने की कोशिश में जुटी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान में वेबसाइट बिना किसी परेशानी के चल रही है।
Pakistan foreign ministry's website hacked
Read @ANI Story | https://t.co/M0ZwvotwkF pic.twitter.com/2Nk9Yqo7pVविज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) February 17, 2019
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम और नीदरलैंड के उपयोगकर्ताओं ने पाक की विदेश मंत्रालय की वेबसाइट तक पहुंचने में परेशानी आने की बात कही है। हालांकि पाकिस्तान में विदेश मंत्रालय की वेबसाइट अभी तक नहीं खुल पाई है। पाक सेना ने वेबसाइट पर गड़बड़ी यानी एरर दिखाई दे रहा है। इसके बाद इस वेबसाइट के मालिक (www.pakistanarmy.gov.pk) ने इस वेबसाइट तक पहुंचने से देश में प्रतिबंध लगा दिया है।
उल्लेखनीय है कि पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं 5 जवान घायल भी हुए थे। हमले के तुरंत बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए पाक से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएनएफ) का दर्जा वापस लेने का एलान किया जो 1996 में पाकिस्तान को मिला था।
अब तक 50 से अधिक देशों ने इस बर्बर हमले की निंदा की है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहा था कि, "भारतीयों का खून उबल रहा है" पीएम ने एलान किया था कि पुलवामा आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के "रक्षक" निश्चित रूप से दंडित किए जाएंगे।