{"_id":"5c64968bbdec222c51028725","slug":"pakistan-returned-16-year-old-indian-boy-who-crossed-border-by-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से बॉर्डर पार गए 16 वर्षीय भारतीय किशोर को पाकिस्तान ने वापस भेजा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
गलती से बॉर्डर पार गए 16 वर्षीय भारतीय किशोर को पाकिस्तान ने वापस भेजा
Thu, 14 Feb 2019 03:43 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 14 Feb 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
पिछले साल अगस्त में गलती से बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंचे 16 वर्षीय भारतीय किशोर को पाकिस्तान ने वापस भारत भेजा है। मंगलवार को पाकिस्तान ने किशोर को वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत वापस भेज दिया। असम के रहने वाले इस किशोर की पहचान बिमल नरजी के रूप में हुई है। पाकिस्तानी रेंजरों ने सद्भावना संकेत के रूप में बिमल को बीएसएफ के हवाले किया।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल 26 दिसंबर को भारत ने पाकिस्तान के दो नागरिकों मोहम्मद इमरान कुरैशी वारसी और अब्दुल्ला को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वापस पाकिस्तान भेजा था। अब्दुल्ला को 2017 में अट्टारी से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, दूसरे पाक नागरिक कुरैशी को एक स्थानीय अदालत ने 2008 में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट व पासपोर्ट एक्ट के तहत सजा सुनाई थी। कुरैशी को फर्जी कागजात व जासूसी के आरोप में दोषी पाया गया था। वह 2003 में कोलकाता निवासी अपने परिजनों से मिलने भारत आया था और वीजा एक्सपायर होने के बावजूद चार साल तक भारत में रहा था। इस बीच उसने एक भारतीय लड़की से विवाह भी किया।
विज्ञापन