फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan postpones United States diplomats visit after trump statement

ट्रंप के बयान से डरा पाकिस्तान, अमेरिकी डिप्लोमेट की पाक यात्रा टाली

Mon, 28 Aug 2017 07:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 28 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
Pakistan postpones United States diplomats visit after trump statement
Shahid Khaqan Abbasi

पाकिस्तान ने सोमवार को अमेरिकी डिप्लोमेट की पाक यात्रा को स्थगित कर दिया। अमेरिकी डिप्लोमेट की यह यात्रा राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के बाद तय की गई थी जिसमें उन्होंने इस्लामाबाद को आतंकियों के लिए स्वर्ग बताया था। 

विज्ञापन


पढ़ें: PoK में प्रदर्शनकारियों ने फिर खोला पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन


आपको बता दें कि ट्रंप के बयान के बाद दक्षिण और सेंट्रल एशियन मामलों के एक्टिंग असिस्टेंट सेक्रेटरी अलाइस वेल्स और एक्टिंग स्पेशन रिप्रेजेंटेटिव ऑफ अफगानिस्तान और पाकिस्तान की पाक यात्रा निर्धारित की गई थी। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने उनकी यात्रा को स्थगित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरन ऑफिस ने इस यात्रा को टालने की कोई वजह नहीं बतायी। लेकिन सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस्लामाबाद अभी भी अमेरिका के आरोपों के जवाब तैयार कर रहा है। वाशिंगटन में स्टेट डिपार्टमेंट ने इस बात की पुष्टि की, पाकिस्तान सरकार की याचना पर वेल्स की पाक यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।

पढ़ें: पाकिस्तान का ‘सुल्तान’ लंदन में गिरफ्तार, ब्रिटेन-अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई से चढ़ा हत्थे

स्टेट डिपार्टमेंट ने यह भी कहा, पाकिस्तान ने यात्रा को टालने के पीछे कोई कारण नहीं बताया। डिपार्टमेंट ने कहा कि वेल्स की यात्रा तीन देशों के लिए सुनियोजित की गई थी। लेकिन पाकिस्तान के मना करने पर अब वह कोलंबो और ढाका की यात्रा पर जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed