फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan polls nawaz sharif imran khan win

पाक चुनाव: नवाज़ शरीफ़ का पीएम बनना तय

Sun, 12 May 2013 10:25 AM IST
Updated Sun, 12 May 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
pakistan polls nawaz sharif imran khan win

पाकिस्तान में हुए ऐतिहासिक आम चुनाव में मतगणना जारी है और रुझान सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


शुरुआती रुझानों में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज़ (पीएमएल एन) बढ़त बनाए हुए है जबकि पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी तहरीक़-ए-इंसाफ़ दूसरे स्थान पर चल रही है।

कुछ सीटों पर परिणाम भी आने लगे हैं। नवाज़ शरीफ़ और इमरान ख़ान अपनी सीटों से चुनाव जीत चुके हैं। इमरान खान बाकी तीन सीटों से भी आगे चल रहे हैं।

परिणामों के बाद राजनीतिक हलचल LIVE: देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


272 सीटों के लिए हुए चुनाव में 249 सीटों के रुझान मिल रहे हैं जिनके मुताबिक पीएमएल (एन) 113 सीटों पर आगे चल रही है जबकि इमरान खान की पार्टी पीटीआई 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी है जो 33 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा चौबीस सीटों पर स्वतंत्र उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

इसके अलावा मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेंट यानी एमक्यूएम आठ सीटों पर आगे चल रही है।

पढें: नवाज़ शरीफ़: हार न मानने वाले राजनेता

ऐतिहासिक चुनाव
पाकिस्तान में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी चुनी हुई सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा किय और उसके बाद वहां आम चुनाव हुए हों।

पाकिस्तान में लोगों ने आम चुनावों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसलिए वोट डालने की अवधि को एक घंटा बढ़ाया गया था।

मतदान खत्म होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया और पूरे परिणाम आने तक वोटों की गितनी लगातार जारी रहेगी।

हालांकि मतदान के दिन भी हिंसक वारदातें हुईं और कराची और पेशावर समेत कई कई जगह बम धमाके हुए। कराची में हुए धमाकों में 11 लोगों की मौत हो गई। तालीबान ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी ली है।

संसद के साथ-साथ चार प्रांतों की असेंबलियों के लिए वोट भी पड़े और वहां भी वोटों की गिनती जारी है।

सिंध प्रांत में पीपीपी, पंजाब में पीएमएल (एन) और खैबर पख्तू प्रांत में इमरान खान की पार्टी पीटीआई आगे चल रही है।

पाकिस्तान चुनाव: एक नजर

--संसद के साथ साथ चार प्रांतों की असेंबलियों के लिए भी पड़ रहे हैं वोट।
--लोगों में उत्साह, कई जगहों पर मतदान की अवधि बढ़ाई गई।
--कराची में तालिबान का धमाका, 11 लोगों की मौतें।
--पेशावर समेत कई अन्य जगहों पर भी हमले।
--कराची में चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठे।
--कई दलों ने लगाए धांधली के आरोप, कुछ ने किया बहिष्कार भी।
--मुख्य मुकाबला पीएमएल (एन) और तहरीके इंसाफ के बीच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed