{"_id":"57db3a914f1c1bcc0cd4723b","slug":"pakistan-pm-nawaz-sharif-to-consult-hurriyat-pok-leaders-before-leaving-for-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुर्रियत-पीओके नेताओं से बात कर अमेरिका में कश्मीर मुद्दा उठाएंगे नवाज शरीफ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
हुर्रियत-पीओके नेताओं से बात कर अमेरिका में कश्मीर मुद्दा उठाएंगे नवाज शरीफ
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Fri, 16 Sep 2016 05:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अमेरिका जाने से पहले पाक अधिकृत कश्मीर के हुर्रियत और क्षेत्र के अन्य नेताओं से शुक्रवार को मिलेंगे। शरीफ अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र की महासभा को संबोधित करने जा रहे हैं। जहां वह कश्मीर का मुद्दा उठा सकते हैं। पीओके प्रधानमंत्री राजा फारूख हैदर ने बताया कि शरीफ यहां शुक्रवार को मुजफ्फराबाद आएंगे।
विज्ञापन
वह यूएन में अपने भाषण को लेकर कश्मीरी नेतृत्व से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पाक प्रधानमंत्री पीओके के विधायकों और पीओके क्षेत्र के हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं के प्रतिनिध मंडल से अलग अलग मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
डॉन न्यूज ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री 21 सितंबर को अपने यूएन के भाषण से पहले कश्मीरी नेतृत्व को भरोसे में लेना चाहते हैं।