फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan opposed to greater role for India in Afghanistan

अफगानिस्तान में भारत की बढ़ती भूमिका मंजूर नहीं : पाकिस्तान

Sat, 14 Oct 2017 01:12 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Sat, 14 Oct 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pakistan opposed to greater role for India in Afghanistan
पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीज जकारिया - फोटो : FILE PHOTO
पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह अफगानिस्तान में भारत को बड़ी भूमिका दिए जाने का विरोध करता है क्योंकि यह इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीज जकारिया ने पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए भारत पर अफगान क्षेत्र के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


जकारिया ने कहा, ‘पाकिस्तान साफ कर चुका है कि अफगानिस्तान में भारत की बढ़ती भूमिका उसे मंजूर नहीं है। यह क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हित में नहीं है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


जकारिया का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित अपनी नई दक्षिण एशिया नीति में भारत को बड़ी भूमिका देने के फैसले के बाद आया है। 

जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान ने इस मसले को सभी प्रासंगिक मंचों पर उठाया है। उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के मसले को भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed