फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan nuclear weapons

पाकिस्तान की धमकी, अभी और परमाणु हथियार बनाएंगे

Thu, 10 Sep 2015 11:40 AM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
pakistan nuclear weapons

पाकिस्तान का कहना है कि क्षेत्र में सैन्य असंतुलन को देखते हुए वो परमाणु हथियार विकसित करने का काम जारी रखेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान की 'न्यूक्लियर कमांड एंड कंट्रोल अथॉरिटी' ने कहा है कि सभी तरह के आक्रमणों से निपटने के लिए परमाणु हथियार ज़रूरी हैं।


पाकिस्तान की ये घोषणा ऐसे समय में हुई, जब पड़ोसी भारत के साथ उसके रिश्ते तनाव का शिकार हैं। पिछले कुछ हफ़्तों में सीमा पर गोलाबारी में दोनों देशों के कई नागरिक मारे गए हैं।

जारी रहेगी नीति

pakistan nuclear weapons

पाकिस्तान में 'न्यूक्लियर कमांड एंड कंट्रोल अथॉरिटी' परमाणु कार्यक्रम पर फ़ैसला लेने वाली सर्वोच्च संस्था है और इसकी अध्यक्षता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री करते हैं।

न्यूक्लियर कमांड एंड कंट्रोल अथॉरिटी के जिस कार्यक्रम में परमाणु हथियार बनाते रहने की घोषणा की गई, उसमें पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख, परमाणु कार्यक्रम से जुड़े सैन्य और असैन्य अधिकारी और कई मंत्री भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के बाद जारी होने वाले बयान में भारत का नाम लिए बग़ैर कहा गया कि दक्षिण एशिया में बढ़ते हुए सैन्य असंतुलन को देखते हुए पाकिस्तान परमाणु हथियार बनाने की नीति को जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed