फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan new propaganda and released new video of Kulbhushan Jadhav

पाक की नई चाल, नए वीडियो में जाधव से बुलवाया- मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया

Thu, 04 Jan 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
 Pakistan new propaganda and released new video of Kulbhushan Jadhav

भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी से इस्लामाबाद में हुई मुलाकात के दौरान जो हरकत हुई, उससे पूरी दुनिया में पाक का नाम बदनाम हो रहा है। दूसरी ओर अमेरिका ने भी पाकिस्तान के‌ खिलाफ मोर्चा सा खोल दिया है। अब पाक छवि सुधारने और डैमेज कंट्रोल की कवायदा में जुट गया है।

विज्ञापन


इसी के तहत पाकिस्तान की ओर से एक नया वीडियो जारी किया गया है, जिसमें कुलभूषण जाधव से यह कहलाया है कि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किये गये वीडियो में जाधव से यह कहलावाया गया है कि भारतीय अधिकारियों ने उनके परिवार को मुलाकात से पहले डराया धमकाया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 दिसंबर 2017 को जाधव की मुलाकात उनकी मां और पत्नी से कराई गई थी। इस मुलाकात से पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने उनके कपड़े बदलवाए थे और जूते-चप्पल भी जांच के नाम पर अपने पास रख लिये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान का आरोप है कि भारतीय मीडिया द्वारा इस मुलाकात को जबरदस्ती तूल दिया गया था, जबकि मानवीय आधार पर जाधव को परिवार से मिलने की अनुमति दी गई थी।


पढ़ें: भारत की आपत्ति पर बोला पाक- जाधव की पत्नी की जूतियों में था संदिग्ध सामान, जांच जारी


वी‌डियो में जाधव ने यह कहा
नए वीडियो में कुलभूषण ने कहा है कि वो भारतीय नौसेना के कमीशंड अधिकारी हैं और अभी भी सेवा में हैं। उन्होंने कहा कि मुलाकात के वक्त उनकी मां और पत्नी काफी डरी हुई थीं और उनकी आंखों में खौफ झलक रहा था। इसके लिए उन्होंने भारतीय अधिकारियों को जिम्मेदार बताया है।

जाधव ने कहा कि 'मां आप मेरी चिंता न करें। पाकिस्तान में मेरा ख्याल रखा जा रहा है। यहां मुझे किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया।' 

इसके बाद परिवार से मुलाकात करवाने के लिए उन्होंने पाकिस्‍तान का शुक्रिया किया है और कहा कि उन्हें अब तक किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या बुरा व्यवहार नहीं देखना पड़ा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अधिकारी डॉक्टर मुहम्मद फैसल ने कहा कि यह भारत द्वारा 192 श्रद्धालुओं को ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया जाने के लिए वीजा न देना काफी दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed