{"_id":"59e5a89d4f1c1b74698b6286","slug":"pakistan-needs-around-usd-17-billion-to-cover-rising-current-account-deficit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बादी की कगार पर खड़ा पाकिस्तान, संकट से उबरने के लिए चाहिए 17 बिलियन डॉलर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बर्बादी की कगार पर खड़ा पाकिस्तान, संकट से उबरने के लिए चाहिए 17 बिलियन डॉलर
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
पाक पीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में आतंक फैलाने वाला पाकिस्तान अपनी गिरती हुई अर्थव्यवस्था से खुद ही आतंकित हो गया है। पाकिस्तान को अपने चालू खाता घाटे से उबरने के लिए 17 बिलियन डॉलर की जरूरत है। वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तानी डेलीगेशन के साथ बातचीत के बाद कहा कि पाकिस्तान को बाहरी सेक्टर्स में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान में आंख की किरकिरी बनते जा रहे हैं अहमदी मुसलमान
विज्ञापन
बैंक ने कहा, चालू खाते के घाटे और ऋण भुगतान में बढ़ोतरी के लिए पाकिस्तान को वित्तीय वर्ष 2018 में जीडीपी के 5-6 फीसदी की बढ़ोतरी या 17 अरब अमेरिकी डॉलर की जरूरत है। हालांकि वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि वह पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबरने में मदद जारी रखेगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड बैंक के साउथ एशिया क्षेत्र के वाइस प्रेसीडेंट अनेटे डिक्सन से पाकिस्तानी डेलीगेशन ने मुलाकात की। पाकिस्तानी डेलीगेशन में फाइनेंस डिवीजन के सचिव शाहिद महमूद, पाकिस्तान स्टेट बैंक के गवर्नर तारिक बाजवा और आर्थिक मामलों के सचिव आरिफ अहमद खान शामिल हैं।
पढ़ें: पाकिस्तान ने हाफिज सईद की नजरबंदी बढ़ाने की अर्जी को वापस लिया
मीटिंग के बाद जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने पिछले 4 सालों में अपनी इकोनॉमी को स्थापित किया है और 2017 में वित्तीय वर्ष में 5.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है ।