{"_id":"5dac40778ebc3e01567f2907","slug":"pakistan-ministry-of-foreign-affairs-summoned-indian-deputy-high-commissioner-gaurav-ahluwalia","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना की कार्रवाई से घबराया पाक, भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय सेना की कार्रवाई से घबराया पाक, भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब
Sun, 20 Oct 2019 04:39 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 20 Oct 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी शिविरों पर तोप से गोले दागने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने रविवार को भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया।
विज्ञापन
Pakistan Ministry of Foreign Affairs today summoned Indian Deputy High Commissioner Gaurav Ahluwalia, after Indian army conducted artillery fire on terror launch pads in Pakistan occupied Kashmir (PoK).
— ANI (@ANI) October 20, 2019विज्ञापन
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमले शुरू किए हैं। भारतीय सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कराने की कोशिश के बाद की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई तंगधार सेक्टर में पाक द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश के बाद उठाया गया है। जिसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की भी सूचना मिल रही है।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित नीलम घाटी इलाके में भारतीय सेना ने आतंकियों के चार आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। बताया जा रहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के 4-5 सैनिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।