फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan kashmir rape victim

'रेप' के बाद कश्मीरी लड़की की मौत पर हंगामा

Wed, 06 Mar 2013 08:18 PM IST
Updated Wed, 06 Mar 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
pakistan kashmir rape victim

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के जिला बाग के गांव में कथित बलात्कार की शिकार हुई एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जिला बाग के पुलिस प्रमुख रियाज अब्बासी ने बताया है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की मौत यौन हिंसा के कारण हुई। स्थानीय पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए, अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार लड़की के गर्दन पर नाखूनों के घाव के निशान थे और इसके अलावा शरीर पर हिंसा के छह और निशान थे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि लड़की की पूरे शरीर पर हिंसा के निशान थे।
विज्ञापन


मृतका एक अविवाहित कश्मीरी लड़की थी, जिसके साथ पिछले साल कथित बलात्कार हुआ था। बलात्कार का आरोप गांव के एक शख्स पर लगा।

उस कथित बलात्कार के बाद लड़की ने मृत बच्चे को जन्म दिया और उसके बाद इस साल जनवरी महीने में रहस्यमय परिस्थितियों में नवजात बच्चे और मां की मौत हो गई।

अभियुक्त गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस मामले में जिस नामजद अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया उसी पर लड़की ने एक साल पहले बलात्कार करने का आरोप लगाया था।

पुलिस अधिकारी रियाज अब्बासी ने कहा कि लड़की के शरीर को डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिया गया है जबकि मृत बच्चे और अभियुक्त के नमूने डीएनए परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब इस मामले की जांच की जाएगी कि नामित अभियुक्त ही लड़की की हत्या में शामिल है या फिर कोई और।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें लड़की की मौत के बारे में तब पता चला जब बीते 21 फरवरी को लड़की के भाई ने आरोप लगाया कि उनकी बहन के साथ बलात्कार और फिर हत्या हुई है।

भाई की शिकायत पर पिछले शुक्रवार को लड़की और बच्चे की कब्र से मिट्ठी हटाई गई और मेडिकल बोर्ड ने मौके पर ही दोनों का पोस्टमार्टम किया।

अस्पताल की भूमिका संदिग्ध
पुलिस जिला प्रमुख रियाज़ अब्बासी ने कहा कि लड़की की मौत से दो दिन पहले उन्हें उनकी बूढ़ी मां और परिवार के दूसरे लोग बाग शहर में एक अस्पताल में लाए थे जिसकी पुष्टि लड़की के भाई ने भी की।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी मां द्वारा पता चला कि वे और परिवार के दूसरे सदस्य उनकी बहन को अस्पताल ले गए थे।

उन्होंने आशंका जताई है कि संभव है कि अस्पताल में कोई दवा दी गई हो जिससे मृतक लड़की ने समय से पहले मृत बच्चे को जन्म दिया हो। पुलिस का कहना है कि वह मामले के इस पहलू की जांच भी कर रही है। लड़की का भाई इसलामाबाद में सरकारी संस्थान में चौकीदार हैं।

पंचायत के फैसले पर सवाल
भाई के मुताबिक बीते 12 जनवरी को घर पहुंचा था और उसकी अगली रात को उनकी बहन ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया और एक घंटे बाद वह खुद भी मर गई।

उनका कहना है कि अगली सुबह उनके घर पर गांव के लोग इकट्ठे हुए और एक पंचायत भी हुई जिसमें गांव के प्रमुख लोगों ने यह फैसला किया कि यौन हमले का आरोपी लड़की वालों को पांच लाख रुपए देगा।

उनके मुताबिक पंचायत के फैसले के बाद उनकी बहन और उसके मृत बच्चे को दफना दिया गया। उनका कहना है कि पारिवारिक समस्या और मानसिक दबाव में पंचायत के फैसले को उन्होंने तब स्वीकार लिया था।


बाग जिले के पुलिस प्रमुख रियाज अब्बासी ने कहा कि पंचायत के फैसले गैरकानूनी हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंचायत ने अपराध छिपाने की कोशिश की है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जुल्फिकार अली, बीबीसी संवाददाता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed