फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan issues statement, legitimises Syed Salahuddin as a freedom fighter

पाकिस्तान बोला- इंटरनेशनल टेररिस्ट नहीं, फ्रीडम फाइटर है सैय्यद सलाहुद्दीन, करते रहेंगे मदद

Tue, 27 Jun 2017 08:05 PM IST
Amarujala.com; Presented By: श्रवण शुक्ला
Amarujala.com; Presented By: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 27 Jun 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
Pakistan issues statement, legitimises Syed Salahuddin as a freedom fighter
syed salahuddin
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान हिजबुल चीफ सैय्यद सलाहुद्दीन को अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया। अमेरिका ने कहा कि सलाहुद्दीन तमाम आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है, और आतंकवादियों को मदद मुहैय्या कराता रहा है। पर पाकिस्तान ने अमेरिका के इस कदम की आलोचना की है। पाकिस्तान ने कहा है कि मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैय्यद सलाहुद्दीन आतंकवादी नहीं है, बल्कि वो कश्मीरी स्वतंत्रता सेनानी है। इन नाते उसे पाकिस्तान में रहने की छूट मिली हुई है।
विज्ञापन


टाइम्स नाऊ न्यूज चैनल पर चली रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने सलाहुद्दीन के पाकिस्तानी जमीन के इस्तेमाल पर भी बेशर्मी के साथ अपना बचाव किया। पाकिस्तान का कहना है कि वो स्वतंत्रता सेनानियों की मदद करता है। सलाहुद्दीन जो कुछ भी कर रहा है, वो कश्मीर की आजादी के लिए है। उसे आतंकवादी बताना सही नहीं होगा। 
विज्ञापन


इससे पहले, आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक मुहिम को बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कश्मीरी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकी घोषित किया। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात से कुछ घंटे पहले ही इसका एलान हुआ। पीएम मोदी की अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन से मुलाकात के बाद इसकी अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले के बाद अमेरिकी लोगों का सलाहुद्दीन के साथ किसी तरह का वित्तीय लेनदेन करना प्रतिबंधित होगा। अमेरिका में सलाहुद्दीन की सभी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। भारत ने इस कदम का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम दृढ़ता से इस बात को रेखांकित करता है कि भारत और अमेरिका आतंकवाद का सामना कर रहे हैं।


सैयद सलाहुद्दीनः कैसे कश्मीर का पॉलिटिकल साइंस स्टूडेंट बन गया इंटरनेशनल आतंकी

अमेरिकी विदेश विभाग ने सितंबर 2016 में कहा था कि हिजबुल के चीफ ने कश्मीर समस्या के किसी भी शांतिपूर्ण समाधान को रोकने की कसम खाई थी। सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह के नाम से भी पहचाने जाने वाले सलाहुद्दीन ने कश्मीरियों को आत्मघाती हमलावर के तौर पर प्रशिक्षण देने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि वह कश्मीर घाटी को भारतीय फौजों की कब्रगाह बना देगा। सलाहुद्दीन के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में हुई कई आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली। इसमें अप्रैल 2014 में हुए हमले भी शामिल हैं। इन हमलों में 17 लोग घायल हुए थे। सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित करने की अधिसूचना में कहा गया है कि हिजबुल चीफ ने आतंकवाद और दूसरे खतरे पहुंचाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed