{"_id":"7ff77d1b7b2416e77e463394758a1a5d","slug":"pakistan-isready-to-face-any-attack-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक की गीदड़भभकी, भारत को होगा भारी नुकसान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक की गीदड़भभकी, भारत को होगा भारी नुकसान
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान छोटी या बड़ी लड़ाई के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय नेताओं पर युद्धोन्माद सवार होता है भारत को भारी नुकसान झेलना होगा।
विज्ञापन
उनका यह बयान सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह की टिप्पणी के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि भारत भविष्य में होने वाले छोटी लड़ाईयों के लिए तैयार है।
एक रेडियो प्रोग्राम में शिरकत कर रहे आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान शांति में भरोसा रखता है लेकिन उसे मालूम है कि किसी आक्रमण का जवाब कैसे देना है।
सेना अब ज्यादा अनुभवी और प्रोफेशनल
भारतीय सेना प्रमुख के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारत छोटी य बड़ी लड़ाई की शुरुआत करता है तो पाकिस्तान उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
पिछले युद्धों के बारे में आसिफ ने कहा कि 1965 में भारतीय सेना की कोशिशों को पाकिस्तान की सेना ने नाकाम कर दिया था।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना 50 साल पुरानी सेना के मुकाबले अब ज्यादा प्रोफेशनल और अनुभवी है।
पाकिस्तानी सेना पिछले कई सालों से आतंक के खिलाफ जंग लड़ रही है और उन्हें मालूम है कि चुनौतियों का जवाब कैसे देना है। हाल ही में जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और गोलीबारी बढ़ने के बीच ये बयान आए हैं।