{"_id":"59ca3a934f1c1bd1538b48c7","slug":"pakistan-intelligence-officer-malik-accused-his-own-spy-agency-protecting-terrorists","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक जासूस ने खोली पोल, कोर्ट में कहा- ISI करती है आतंकियों की सुरक्षा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक जासूस ने खोली पोल, कोर्ट में कहा- ISI करती है आतंकियों की सुरक्षा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खुफिया अधिकारी ने उसकी पोल खोल दी है। पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में काम करने वाले मलिक मुख्तार अहमद शहजाद नाम के शख्स ने कोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि उनकी खुफिया एजेंसी आतंकियों को 'सुरक्षा' देती है। मलिक इंटेलिजेंस ब्यूरो में सब इंस्पेक्टर हैं। मलिक का दावा है कि पाकिस्तानी आईबी आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन नहीं लेती।
डॉन की खबर के मुताबिक, इस्लामाबाद हाई कोर्ट में दायर की गई याचिका में गुजारिश की गई है कि मामले को जांच के लिए आईएसआई को सौंपा जाए।
यह भी पढ़ें: इस देश के पास हैं दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियार
मलिक ने दावा किया है कि उसने आईबी के डायरेक्टर जनरल से भी शिकायत की थी लेकिन उन्होंने भी कोई एक्शन नहीं लिया था। मलिक के पास कथित रूप से कुछ सबूत भी हैं।

आतंकी खुद को बताते हैं व्यापारी
शाहिद खाकान अब्बासी
याचिका में दिया गया है कि आतंकी अपने आपको सिट्रस (संतरे जैसा फल) का व्यापारी बताते हैं। ज्वॉइनंट डायरेक्टर आईबी (पंजाब) के बेटे पर भी मलिक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मलिक के मुताबिक, वह आतंकी संगठनों से डील करते हैं। मलिक ने आईबी के कुछ अधिकारियों के नाम भी लिए हैं।
याचिका में दावा किया गया है कि आईबी के अधिकारी इजरायल जाते हैं और अफगानिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी से भी उनके सीधे संबंध हैं। मलिक के मुताबिक, खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के कजाकिस्तान के आतंकी संगठनों से भी संबंध हैं।
डॉन अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय ने यह मामला जस्टिस आमिर फारूक की अदालत में भेज दिया था जहां से उसे चीफ जस्टिस मोहम्मद अनवर खान कासी के पास भेज दिया गया। जस्टिस फारूक ने इस केस को चीफ जस्टिस के पास इस टिप्पणी के साथ भेजा है कि इस मामले को जस्टिस शौकत अजीज सिद्दीकी के हवाले कर दिया जाए क्योंकि वे पहले से इसी तरह की एक याचिका पर सुनवाई कर रहे हैं।