{"_id":"f9c4b3400f184b6a89736dce34816d66","slug":"pakistan-indian-army-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय गोलीबारी में दो सैनिक घायल: पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारतीय गोलीबारी में दो सैनिक घायल: पाकिस्तान
Updated Wed, 07 Aug 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने दावा किया है कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की फायरिंग में उसके दो सैनिक ज़ख़्मी हुए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान का ये बयान ऐसे समय में आया है जब नियंत्रण रेखा पर हुए हमले में पांच भारतीय सैनिकों की मौत पर भारत में बेहद नाराज़गी है।
पाकिस्तान के एक सैनिक अधिकारी ने बताया है कि दोनों देशों की सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा पर तनाव को लेकर हॉटलाइन पर बात की है।
अधिकारी ने पाकिस्तानी सैनिकों के घायल होने के लिए ‘बगैर किसी उकसावे के' भारत की ओर से की गई फायरिंग को ज़िम्मेदार ठहराया है।
हॉटलाइन पर बात
श्रीनगर से बीबीसी संवाददाता रियाज़ मसरूर के मुताबिक़ भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया है कि बुधवार को कमालकोट उरी में राजा चौकी, पाथेर चौकी और बुचर चौकी में पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया।
सूत्रों के मुताबिक़ 'भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी में जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है'।
गोलीबारी की ताज़ा घटना से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।
भारत का कहना है कि मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से ‘आतंकवादियों और पाकिस्तानी सेना की पोशाक पहने लोगों के हमले’ में उसके पांच सैनिक मारे गए।
पाकिस्तान ने ऐसी किसी कार्रवाई में शामिल होने से इनकार किया है।