{"_id":"5bba47fb867a55681767366b","slug":"pakistan-has-given-up-18-international-ngo-to-stop-the-work-and-leave-the-country-in-60-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने 18 अंतरराष्ट्रीय एनजीओ को काम बंद कर 60 दिन में देश छोड़ने का दिया आदेश","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान ने 18 अंतरराष्ट्रीय एनजीओ को काम बंद कर 60 दिन में देश छोड़ने का दिया आदेश
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने 18 अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को अपना कामकाज बंद करने और दो महीनों के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। मीडिया में आई एक खबर में रविवार को यह बताया गया है।
विज्ञापन
‘एक्सप्रेस न्यूज’ टीवी की खबर में कहा गया है कि गृह मंत्रालय ने इन अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों (आईएनजीओ) को अपना कामकाज बंद करने के लिए 60 दिनों का समय दिया है। इनमें से नौ अमेरिका, तीन ब्रिटेन और दो नीदरलैंड से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
अन्य का संबंध इटली, स्विट्जरलैंड, डेनमार्क और आयरलैंड से है। इसके अलावा मंत्रालय ने अपर्याप्त दस्तावेजों के कारण 72 एनजीओ पर पाबंदियां भी लगाई हैं। सूत्रों ने बताया कि सरकार ने 66 विदेशी संस्थाओं समेत 141 एनजीओ को अपना कामकाज जारी रखने की अनुमति दी है।
विज्ञापन