फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: Funeral of former Prime Minister Nawaz Sharif's wife Kulsoom Nawaz

पाकिस्तान : पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज का हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 14 Sep 2018 09:29 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: Funeral of former Prime Minister Nawaz Sharif's wife Kulsoom Nawaz
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की दिवंगत पत्नी कुलसुम नवाज के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब। (फोटो- पीटीआई)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की दिवंगत पत्नी कुलसुम नवाज को लाहौर में शरीफ परिवार के पैतृक गांव ‘जाती उमरा’ में शुक्रवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उन्हें नवाज शरीफ के पिता मियां शरीफ की कब्र के समीप दफनाया गया। 

विज्ञापन


अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शरीफ मेडिकल सिटी’ में शुक्रवार शाम को लगभग साढ़े पांच बजे मौलाना तारिक जमील की अगुवाई में नमाज-ए-जनाजा पढ़ी गई। इसमें नवाज शरीफ, उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ के अलावा पीएमएल-एन के हजारों समर्थक शामिल हुए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ममनून हुसैन, पूर्व कानून मंत्री सनाउल्लाह, पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।  
विज्ञापन


बता दें कि लंबे समय तक कैंसर से लड़ने के बाद कुलसुम नवाज (68) का मंगलवार को लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान से शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे लंदन से लाहौर पहुंचा था। नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ, कुलसुम की बेटी आस्मा, उनके पोते जायद हुसैन शरीफ सहित परिवार के 11 सदस्य उनके पार्थिव शरीर के साथ थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे दोनों बेटे 

Pakistan: Funeral of former Prime Minister Nawaz Sharif's wife Kulsoom Nawaz
पत्नी कुलसुम के सुपुर्द-ए-खाक में पहुंचे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ। (फोटो- पीटीआई)

कुलसुम के दोनों बेटे हसन और हुसैन नवाज मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पाकिस्तान नहीं लौटे। भ्रष्टाचार के मामले में पाक की जवाबदेही अदालत दोनों को फरार घोषित कर चुकी है।  

रविवार को होगी रस्म-ए-कुल 
पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने बताया कि कुलसुम के लिए रस्म-ए-कुल (सामूहिक प्रार्थना) रविवार को अस्र और मगरिब के बीच अदा की जाएगी। शरीफ, उनकी बेटी मरियम, उनके दामाद एम. सफदर को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर रिहा किया गया है।

लोगों ने ‘लोकतंत्र की मां को सलाम’ के नारे लगाए
इससे पहले, हजारों लोगों ने लंदन की रीजेंट पार्क मस्जिद में कुलसुम के जनाजे की नमाज पढ़ी। उन्होंने ‘लोकतंत्र की मां को सलाम’ के नारे लगाए। ‘नमाज-ए-जनाजा’ के दौरान कुलसुम के बेटे हसन और हुसैन, शहबाज शरीफ, पूर्व मंत्री चौधरी निसार और इशाक डार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed