फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: Former PM nawaz Sharif started to roadshow for Power performance from Islamabad to Lahore

पाकिस्तानः नवाज शरीफ ने शक्ति प्रदर्शन के लिए शुरू किया इस्लामाबाद से लाहौर तक का रोडशो

Thu, 10 Aug 2017 09:25 AM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Thu, 10 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: Former PM nawaz Sharif started to roadshow for Power performance from Islamabad to Lahore
नवाज शरीफ - फोटो : dawn

अगले साल के आम चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की कोशिश के तहत पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इस्लामाबाद से लाहौर तक का अपना रोडशो शुरु किया। ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रंक रोड पर उनका रोडशो सुरक्षा खतरों के बावजूद शुरु हुआ। उसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे।

विज्ञापन


सोमवार को शरीफ को लाहौर जाने के लिए जिस रास्ते से गुजरना था, उस रास्ते में बम विस्फोट हुआ था और दो लोगों की जान चली गयी थी। सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के सूत्रों ने बताया कि कुछ नेता शरीफ की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और वे विस्फोट को शरीफ के लिए रैली को आकार छोटा करने की हिदायत मानते हैं।
विज्ञापन


उनका यह रोडशो ऐसे वक्त हो रहा है जब कुछ ही दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें पनामा मामले में पाकिस्तानी संसद की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिया था। उन्होंने 370 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी, मंत्रिमंडल के सदस्यों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर भाषण देने की योजना भी बनाई है जहां बड़ी संख्या में समर्थकों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, शरीफ ने सभी चिंताओं को खारिज कर दिया और अपने साथियों से कहा कि अपने अपदस्थ होने के बारे में समर्थकों को सूचित करने के लिए उनसे संपर्क करना अहम है। वह लाहौर पहुंचने के बाद एक रैली को भी संबोधित करेंगे। रैली के समय और स्थान की घोषणा नहीं की गई है क्योंकि अभी यह नहीं पता है कि उन्हें लाहौर पहुंचने में कितना समय लगेगा।

आयोजकों के अनुसार, आम तौर पर ग्रांड ट्रंक रोड के जरिए इस्लामाबाद से लाहौर पहुंचने में पांच घंटे लगते हैं। लेकिन शरीफ के काफिले को करीब दो दिन लग सकते हैं। शरीफ की यात्रा की योजना से उनके प्रतिद्वंद्वी इमरान खान पहले ही परेशान है। खान ने एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया था कि शरीफ न्यायालय के निर्णय को चुनौती देकर उसका अपमान कर रहे हैं।


क्रिकेटर से नेता बने तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख खान ने कहा, ‘‘यह हैरान करने वाला है कि जिस व्यक्ति को अयोग्य ठहराया गया वह रोड पर यात्रा करने और लोगों को यह बताने की योजना बना रहा है कि वह निर्दोष है।’’ इस बीच, कनाडा में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के धार्मिक नेता ताहिर-उल-कादरी लाहौर लौट आए हैं। उन्होंने शरीफ के रोडशो की आलोचना की और मांग की कि उन्हें इस कार्यक्रम को बदलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed