फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Raman singh & family's name was in Panama papers, but no action taken says Rahul Gandhi

पनामा केस में नवाज ने दिया इस्तीफा, CM रमन के खिलाफ अबतक एक्शन नहीं: राहुल गांधी

Sat, 29 Jul 2017 04:48 PM IST
amarujala.com- Presented By: मोहित
amarujala.com- Presented By: मोहित Updated Sat, 29 Jul 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
CM Raman singh & family's name was in Panama papers, but no action taken says Rahul Gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर जोरदार हमला बोला है।

विज्ञापन


एक जनसभा को संबोंधित करते हुए राहुल ने कहा कि 'पनामा पेपर लीक मामले में नवाज शरीफ को अयोग्य करार दिया गया और उन्होंने इस्तीफा दे दिया लेकिन इस मामले में सीएम रमन सिंह और उनके परिवार का भी नाम हैं लेकिन उनके खिलाफ अबतक कोई एक्शन नहीं लिया गया है।'
विज्ञापन


 

गौरतलब है कि पनामा पेपर लीक में सामने आया था कि सीएम रमन सिंह के पुत्र और सांसद अभिषेक सिंह सहित छत्तीसगढ़ के 8 लोगों पर कर चोरी में शामिल होने का आरोप हैं। हालांकि सीएम और उनके बेटे ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है और किसी भी जांच से गुजरने की बात कही है। वहीं इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट नए सिरे से शुरू कर सकता है। अबतक मामले की जांच आयकर विभाग कर रहा है।

बता दें कि राहुल गांधी मिशन 2018 को लेकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed